Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodटीवी शो पवित्र रिश्ता2 को Boycott करने की मांग, Ankita Lokhande...

टीवी शो पवित्र रिश्ता2 को Boycott करने की मांग, Ankita Lokhande को बताया गया ‘नौटंकीबाज…’

मुंबई। टीवी शो पवित्र रिश्ता लोगों के बीच में काफी पसंद किया गया था। बतादें कि अर्चना और मानव का किरदार निभाने वाले स्टार अंकिता लोखंडे व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केमस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। अब इसी कड़ी में एक बार फिर से शो पवित्र रिश्ता2 लोगों के बीच जल्द आने वाला है लेकिन फैंस को सुशांत की कमी काफी महसूस हो रही है।

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला अभी तक अटका पड़ा है। देश की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सुशांत ने आत्महत्या क्यों की थी। सुशांत के फैंस उनको लेकर काफी भावुक हैं, जिस कारण अंकिता लोखंडे को बार-बार निशाना बनाया जाता है। आपका पवित्र रिश्ता 2 को लेकर मचे बवाल पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपने नए शो पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। पवित्र रिश्ता 2 के सेट से बीते दिन कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें अंकिता लोखंडे अपने को-स्टार शहीर शेख के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देख अंकिता लोखंडे के फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए क्योंकि इसी शो ने अंकिता को उनकी पसंदीदा स्टार बनाया था। अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता 2 में घरेलू महिला के अवतार में नजर आएंगी।

पवित्र रिश्ता 2 के सेट की तस्वीरों से जहां अंकिता लोखंडे के फैंस को खुशी हुई है, वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने बीते साल आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद लोगों ने अंकिता लोखंडे को काफी ट्रोल किया था। इन्हीं लोगों के निशाने पर एक बार फिर से अदाकारा आ गई हैं।

https://twitter.com/Susmita68334340?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1414632985328979973%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Fhi%2Fweb-series%2Fboycottpavitrarishta2-trends-on-twitter-angry-sushant-singh-rajput-fans-trolls-ankita-lokhande-1873477%2F

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का मानना है कि अंकिता लोखंडे ने उनके पसंदीदा एक्टर की मृत्यु के बाद रोने-धोने का केवल ड्रामा किया था ताकि वो भविष्य में उस ड्रामे को भुना पाएं। एक्टर के फैंस कह रहे हैं कि पवित्र रिश्ता 2 के साथ अंकिता लोखंडे का जुड़ना इस बात का सबूत है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का गम नहीं है।

https://twitter.com/ssrfan011?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1414618473385193474%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bollywoodlife.com%2Fhi%2Fweb-series%2Fboycottpavitrarishta2-trends-on-twitter-angry-sushant-singh-rajput-fans-trolls-ankita-lokhande-1873477%2F

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस लगातार ट्विटर पर #BoycottPavitraRishta2 के साथ ट्वीट कर रहे हैं और अंकिता लोखंडे को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। आप लोगों के ट्वीट नीचे देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular