Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodनेहा कक्कड़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय गायिका

नेहा कक्कड़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय गायिका

यूट्यूब पर नेहा कक्कड़ का गाना हमेशा ट्रेंडिंग में रहता है जो उनकी सफलता का सबूत है। नेहा की आवाज के कारण उनका फैन फॉलोइंग भी बहुत है। अब एक बार फिर से नेहा कक्कड़ ने कई सेलेब्रिटी को पीछे छोड़ एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

नेहा कक्कड़ ने गायिकी के क्षेत्र में धूम मचाने के बाद अब सोशल मीडिया की पर भी छा गई हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय गायिका बन गई है। नेहा से पहले यह रिकॉर्ड किसी भी भारतीय गायिका के पास नहीं है। नेहा कक्कड़ फॉलोअर्स के मामले में बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया है।नेहा की क्यूटनेस ने इंस्टाग्राम की क्वीन बना दिया है। नेहा के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है।

हालांकि नेहा कक्कड़ अभी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा से पीछे है। प्रियंका के 65 मिलियन फॉलोअर्स है तो श्रद्धा के 63 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम अकाउंट पर है। नेहा कक्कड़ की लोकप्रियता जिस तरह से लगातार बढ़ रही है। उसको देखते हुए ऐसा हो सकता है कि नेहा इन दोनों एक्ट्रेस से भी आगे निकल जाएं। नेहा और उनके पार्टनर रोहनप्रीत के वीडियो पर फैंस अपना प्यार लुटाते रहते है। नेहा और रोहनप्रित की शादी की वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम कर काफी वायरल हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular