Ranbir Kapoor: बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बने हैं। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया है। आलिया की डिलीवरी के दौरान आलिया की सास नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट उनके साथ मौजूद थीं। बच्ची के जन्म से कपूर और भट्ट परिवार खुशी से झूम रहा है।
View this post on Instagram
अब रणबीर कपूर को हाल ही में पापा बनने के बाद पहली बार हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। रणबीर को कार से अस्पातल से बाहर जाते देखा गया। हॉस्पिटल के बाहर पहले से मौजूद पैपराज़ी ने रणबीर कपूर को बिल्डिंग से निकलते ही अपने कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान रणबीर ने मीडिया से बातचीत नहीं की। डॉयेक्टर और रणबीर कपूर के दोस्त अयान मुखर्जी भी नन्हीं परी से मिलने के लिए हॉस्पिटल गए थे।
View this post on Instagram
दादी बनने के बाद नीतू कपूर को भी स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से भी बातचीत की। नीतू कपूर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि बेबी आलिया के जैसी है या फिर रणबीर की जैसे। इस सवाल पर नीतू ने जवाब देते हुए कहा कि अभी छोटी है, आज ही हुई है तो फिर पता नहीं इतना, लेकिन वह बहुत प्यारी है। आलिया के हेल्थ के बारें में नीतू कपूर ने कहा कि एकदम फर्स्टक्लास है, बिल्कुल ठीक। सब कुछ ठीक है।