Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodसीरियल से मशहूर हुए थे ये फेमस कलाकार,बाद में हुए गायब

सीरियल से मशहूर हुए थे ये फेमस कलाकार,बाद में हुए गायब

मुंबई। पर्दा बड़ा हो या छोटा, कलाकारों को यहां पर अपनी जगह बनाना इतना आसान नहीं है। वैसे भी एक्टिंग का करियर ऐसा है,जिसमें कभी सफलता मिलती है, तो कभी असफलता। साथ ही बॉलीवुड की तरह टीवी इंडस्ट्री में भी हर महीने कई नए शो शुरू होते हैं। यह शो अपने साथ लाते हैं नए चहेरे। अगर आपको लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना मुश्किल है तो बता दें कि टीवी की दुनिया भी लोगों के लिए आसान नहीं है। टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर रहे हैं, जो अपने पहले सीरियल से जबरदस्त हिट हुए और सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। लेकिन जब उनका शो खत्म हुआ तो वह मानो गायब ही हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं।

बरुण सोबती – बरुण का सबसे यादगार शो इस प्यार हो क्या नाम दूं था। उन्होंने शो में जबरदस्त काम करके अपनी पहचान बनाई और फिर बॉलीवुड का रुख किया। हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उनका फिल्मी करियर बहुत अच्छा नहीं था। उन्होंने इस प्यार को क्या नाम दूं 3 से टीवी पर वापसी भी की, लेकिन उसके बाद वह फिर से गायब हो गए।

एजाज खान – सीरियल काव्यांजलि में नजर आने के बाद एजाज खान के कई लोग दीवाने हो गए थे। साथ ही उनकी और अनीता हसनंदानी की जोड़ी को भी काफी प्यार किया जाता था। हालांकि, शो के खत्म होने और अनीता संग रिश्ता खत्म होने के बाद एजाज खान ने कुछ खास कमाल का नहीं किया। उन्हें उनके अफेयर और विवादों के लिए जाना जाता है। 2020 में एजाज खान बिग बॉस 14 में नजर आए थे। हालांकि इस शो को भी उन्हें बीच में छोड़ना पड़ा था।

राजीव खंडेलवाल – कहीं तो होगा में नजर आए राजीव खंडेलवाल ने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। हालांकि अपने इस शो के सफल होने के बाद राजीव ने टीवी की दुनिया को छोड़ बॉलीवुड में कदम रखा.लेकिन अपने डेब्यू फिल्म आमिर के बाद राजीव का बॉलीवुड करियर भी कुछ खास नहीं चल पाया था। इसके बाद वह कुछ रियलिटी शो लेकर टीवी पर आ चुके हैं। हालांकि इसका कोई खास फायदा नहीं है।

प्राची देसाई – प्राची टीवी की फेवरेट बहू हुआ करती थी। एकता कपूर के सीरियल कसम से में राम कपूर के साथ उनकी जोड़ी भी कमाल जमी थी। हालांकि इसके बाद प्राची ने बॉलीवुड में एंट्री की और एक हिट फिल्म देने के बाद उनका टीवी और बॉलीवुड दोनों करियर कुछ खास नहीं चल पाया।

देबिना बनर्जी – देबिना ने साल 2008 में आए धार्मिक सीरियल रामायण में सीता का किरदार निभाया था। इस शो के बाद उनकी पहचान घर घर में हो गई थी। हालांकि देबिना बनर्जी को अपनी इस पहचान से ऊपर उठने में काफी समय लगा था। अब वह सीरियलों में विलेन का रोल निभाती हैं।

श्रुति सेठ – सीरियल शरारत आखिर किसे याद नहीं है। इस शो में श्रुति सेठ ने जिया का किरदार निभाया था और इसी से नहीं पहचान भी मिली। फरीदा जलाल ने श्रुति सेठ के किरदार जिया की नानी का किरदार शो में निभाया था। जिया और नानी के किस्से जितने मजेदार थे, अफसोस उतना मजेदार शो के खत्म होने के बाद श्रुति का करियर नहीं रहा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular