Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गाना 'गलीया गलीया होवे डगरपूजिया' हुआ रिलीज, मचा रहा धमाल

भोजपुरी गाना ‘गलीया गलीया होवे डगरपूजिया’ हुआ रिलीज, मचा रहा धमाल

नई दिल्ली। भोजपुरी के स्टार सिंगर गुंजन सिंह और शिल्पी राज की जोड़ी इन दिनों खूब धूम मचा रही हैं। बता दें इस समय इस सुपरहिट जोड़ी गुंजन सिंह और शिल्पी का एक सावन गीत ‘दुल्हा चाही ट्रक ड्राईबारवा ए बाबा’ भी रिलीज के बाद से लगातार वायरल हो रहा है। इस बोलबम गीत को भी गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने इसे गाया है और अमन अलबेला ने लिखा है।

गाने का मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस हिट गाने में भी उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं। उनके कई गाने इस बीच रिलीज हुए हैं, जो यूट्यूब पर काफी सुने जा रहे हैं और संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आ रहे हैं। कई हिट गानों की लिस्ट में गुंजन सिंह और शिल्पी राज का एक और गाना जुड़ गया है। आज ही इस जोड़ी का विवाह गीत ‘गलीया गलीया होवे डगरपूजिया’ की रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस प्यारे से शादी गीत को गुंजन सिंह म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे कुछ ही देर में हजारों व्यूज मिल गए हैं। गाने को खूब देखा और सुना जा रहा है। गुंजन सिंह को इस गाने में दुल्हा दिखाया है, जिनकी शादी की रस्में पूरी की जा रही हैं। हल्दी लग रही है, बैंड बाजे पर जबरदस्त डांस हो रहा है। एक्ट्रेस महिमा भी हर बार की तरह बिंदास अंदाज में डांस कर रहा हैं। इस शादी गीत को भोजपुरिया दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सुपरहिट गाने को लिखा है अमन अलबेला ने और म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने। इसे एक गांव में फिल्माया गया है, जिस वजह से इसे देखकर हर कोइ कनेक्ट कर पा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular