Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodये ऐक्टर दूसरी बार बने पापा, पोस्ट के जरिए शेयर की अपनी...

ये ऐक्टर दूसरी बार बने पापा, पोस्ट के जरिए शेयर की अपनी खुशी

मुंबई। ऐक्टर और ‘रोडीज़’ फेम रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। गौरतलब है कि रणविजय सिंह को दूसरी बार पापा बनने की ख़ुशी मिली है। रणविजय की वाइफ प्रियंका सिंह ने एक बेटे को जन्म दिया है। अपनी इस खुशी को शेयर करने का रणविजय का तरीका भी बेहद मजेदार है। रणविजय और प्रियंका की शादी 6 साल पहले हुई थी। इनकी चार साल की बेटी है जिसका नाम कायनात है। एक्टर को एमटीवी शोज होस्ट करने के लिए जाना जाता है। रणविजय ने शूज और जर्सी से बताया कि उनके घर बेटे ने जन्म लिया है।

बता दें कि स्पिल्टविला होस्ट रणविजय सिंह ने इसी साल मार्च में अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर किया था। बताया था कि उनकी वाइफ प्रियंका सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद बेबी शॉवर की फोटोज भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। रणविजय सिंह फिलहाल रिएलिटी शो ‘एमटीवी स्पिल्टविला 13’ को सनी लियोनी के साथ होस्ट कर रहे हैं।

रणविजय सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद क्यूट सा पोस्ट कर अपने बेटे के आने की खुशी शेयर की है। इंस्टा स्टोरी पर अपने शूज के साथ एक पेयर बेबी शूज की फोटो शेयर कर लिखा है ‘शू गेम. 12 जुलाई 2021 इसके अलावा इंस्टाग्राम पर एक पेयर छोटा स्नीकर और छोटा से ही रेड कलर के स्पोर्ट्स जर्सी की फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ लिखा ‘सतनामवाहेगुरु’. रणविजय के इस पोस्ट पर फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली की तरफ से लगातार बधाई मिल रही है।

रणविजय की पोस्ट पर युविका चौधरी ने हार्ट इमोजी शेयर की तो रोडीज टीम मेंबर लिखिल चिनप्पा ने लिखा ‘आप दोनों को बधाई !!!, कायनात के छोटे भाई और आपनी फैमली के नए मेंबर को प्यार। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जो एमटीवी रोडीज टीम के साथ हैं लिखा ‘रण,प्रि और काई को बधाई और सबसे अच्छी न्यूज। इसके अलावा गौहर खान, प्रिंस नारुला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी दोनों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular