Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodएक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अनोखे अंदाज में सासू मां को बर्थडे...

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अनोखे अंदाज में सासू मां को बर्थडे किया विश, शेयर की तस्वीरें

मुंबई। देसी गर्ल्स यानि की प्रियंका चोपड़ा अपनी अनोखी अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। देश -विदेश में अपनी अदाओं से परचम लहराने वालीं अदाकारा एक बार फिर से चर्चाओं में है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सासू मां के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। शेयर की गई फोटोज में अपनी सास के साथ प्रियंका चोपड़ा की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की है, और वह उनके फैमिली के काफी करीब हैं। बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार को पूरा टाइम देती हैं। उनके पति से लेकर सास-ससुर और जेठ-जेठानी तक हर किसी के साथ प्रियंका की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिखाई देती है। वहीं प्रियंका और निक की जोड़ी सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरों के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती है।

प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “जन्मदिन मुबारक @Mamadjonas! मेरे जीवन में आपको पाकर धन्य हो गई। आपको ढेर सारा प्यार, खुशियां और शुभकामनाएं। आपकी याद आती है। हमें एक साथ और अधिक तस्वीरें लेनी चाहिए। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी सासू मां डेनिस मिलर जोनास के साथ मस्ती करती और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर अबतक (खबर लिखने तक) 6.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। प्रियंका के पोस्ट पर फैंस और दोस्त खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मॉम! लव यू,”

RELATED ARTICLES

Most Popular