Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinema‘मरले रहे नाईट में आज घूमता है फ्लाइट में’ अक्षरा सिंह...

‘मरले रहे नाईट में आज घूमता है फ्लाइट में’ अक्षरा सिंह के इस गाने ने मचाया हंगामा, देखिए Video

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में धमाल मचा रहीं है। अपनी तीखी आदाओं से वो लगातार दर्शकों का दिल भी जीत रहीं है। साथ ही दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रही हैं। गौरतलब है कि अक्षरा सिंह के गाने भी रिलीज किए जा रहें है। जिनको अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। अब इस बीच अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गान रिलीज हुआ है, जिसे आते ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने के बोल हैं ‘मरले रहे नाईट में आज घूमता है फ्लाइट में।’ जिस तरह से इस समय अक्षरा सिंह को लोग बिग बॉस के घर में पसंद कर रहे हैं। उन्हें काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। उसी तरह उनके इस वीडियो को भी पसंद किया जा रहा है।

बता दें हाल ही में अक्षरा सिंह और निरहुआ की फिल्म ‘जान लेबू का’ का ट्रेलर वीडियो भी रिलीज हुआ था, जिसे एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था। इसे भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस वीडियो को एक्ट्रेस के जन्मदिन के एक दिन बाद रिलीज किया गया था। वीडियो पर काफी सारे कमेंट आ रहे थे। लोग लिख रहे थे कि लंबे समय के बाद इस जोड़ी को साथ देखने कर काफी अच्छा लग रहा है। ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और ऐक्शन का जबरदस्त डोज देखने को मिला था। इसमें अक्षरा को निरहुआ को चाटा मारते दिखाया है और पूरे ट्रेलर में दोनों के बीच जबरदस्त नोक-झोंक देखने के लिए मिलती है। साथ में इनके बीच रोमांस भी दिखाया है।

गाने को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। वीडियो को कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज मिल गए हैं। बता दें गाने को लिखा है अरविंद निषाद ने और इसका म्यूजिक बनाया है आशिष वर्मा ने। गाने में वो डेनिम शॉर्ट्स पहने काफी ग्लैमरस लुक में दिख रही हैं। अक्षरा सिंह की अदाएं इस वीडियो को देखने वालों को दीवाना बना रही हैं। अक्षरा सिंह डांस के लिए मशहूर हैं और इस गाने में भी उनके डांस मूव्‍स काफी शानदार नजर आ रहे हैं। अब देखना ये है कि बिग बॉस में मिल रहे फेम का फायदा उनके इस गाने या आने वाले और गानों और फिल्मों को कितना मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular