Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodरणवीर सिंह ने एक विज्ञापन के जरिए ट्रोलर्स की बोलती बंद की

रणवीर सिंह ने एक विज्ञापन के जरिए ट्रोलर्स की बोलती बंद की

Ranveer Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने फंकी अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कितनी बार अपने इसी अंदाज को लेकर रणवीर सिंह को ट्रोल भी किया जाता है लेकिन उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब एक सॉफ्ट ड्रिंक ऐड के जरिए रणवीर सिंह ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

कुछ लोगों को मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है : Ranveer Singh

सामने आए विज्ञापन वीडियो में रणवीर सिंह ने एनिमल प्रिंट का ट्रैकसूट पहना हुआ है। वो स़ड़क पर जा रहे हैं जहां उन्हें देखकर लोग कॉमेंट कर रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में रणवीर कहते हैं कि कुछ लोगों को ना मुझसे बड़ी प्रॉब्लम है।’ तभी उन्हें कोई बोलता है- ये देखो एकदम जोकर लगता है। एक कहता है- खुद के पैरों पर थोड़ी ही ना खड़ा हुआ है। एक कहता है- आज कल के बच्चे अटेंशन के लिए फालतू का नाटक करते हैं। वहीं, एक पिता अपने बेटे से बोलते हैं- एंटरटेनमेंट कोई रियल जॉब थोड़े ही है। इसके जैसे मत बन। लोगों की बातें सुनने के बाद रणवीर सिंह उस बच्चे से कहते हैं- सबका सुनने का, खुद का करने का। तू तेरा कर।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दुनिया खीचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा, बेबी

इस विज्ञापन एड को रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा दुनिया खीचेंगी नीचे लेकिन आपको उठना होगा, बेबी।

https://www.instagram.com/reel/CpMVGA3hRIZ/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर सिंह के इस विज्ञापन एड को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे’। एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बहुत बढ़िया विज्ञापन है। एक ने लिखा- बाबा हमें आप पर गर्व है। ऐसे ही जमकर कॉमेंट आ रहे हैं।

रणवीर की अपकमिंग फिल्में 

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट आलिया भट्ट होंगी।

रानू मंडल ने महान गायिका लता मंगेशकर का उड़ाया मजाक, फैंस को आया गुस्सा

https://bollywoodupdates.in/news/14969

RELATED ARTICLES

Most Popular