Saturday, April 20, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी के इस रोमांटिक गाने ने मचाया हंगामा, देखिए धमाकेदार Video

भोजपुरी के इस रोमांटिक गाने ने मचाया हंगामा, देखिए धमाकेदार Video

नई दिल्ली। भोजपुरी गानों ने इस समय धमाल मचाकर रखा हुआ है। हर तरफ भोजपुरी गानों के होड़ सी लगी हुई है। साथ ही फैंस भी भोजपुरी गानों के दीवाने हो रखे है। इसी कड़ी में भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर गुंजन सिंह और शिल्पी राज इन दिनों खूब धूम मचा रहे हैं। एक के बाद एक उनके कई गाने रिलीज हुए हैं, जो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं और भोजपुरी की दुनिया में तहलका मचा रहे हैं। अब गुंजन सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘करबौ तोरे से बियहवा’ रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें इस समय इस सुपरहिट जोड़ी गुंजन सिंह और शिल्पी का एक सावन गीत ‘दुल्हा चाही ट्रक ड्राईबारवा ए बाबा’ भी खूब वायरल हो रहा है. इसे रिलीज के साथ ही भक्तों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बोलबम गीत को गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने इसे गाया है और अमन अलबेला ने लिखा है। गाने का मधुर संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह भी हैं।

गुंजन सिंह म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर 8 जुलाई को रिलीज हए गुंजन- शिल्पी के भोजपुरी गाने को एक दिन में ही 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए थे। गाने को खूब देखा और सुना जा रहा है। गुंजन सिंह इस गाने में हमेशा की तरह स्टालिश अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनकी एक्ट्रेस महिमा पानी में भीगती बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। गुंजन और महिमा के बीच गजब का रोमांस दिखाया गया है जिसे भोजपुरिया दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। दोनों बारिश में भीगते बाइक राईड का मजा ले रहे हैं। इस सुपरहिट गाने को लिखा है अमन अलबेला ने जबकि म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular