Thursday, April 25, 2024
HomeBollywoodशराबी के रोल में इन अभिनेताओं को किया गया सबसे ज्यादा पसंद

शराबी के रोल में इन अभिनेताओं को किया गया सबसे ज्यादा पसंद

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टरों ने शराबियों का किरदार पर्दें पर अदा किया। चाहें वो बिग बी अमिताभ बच्चन हो, धर्मेंद्र हो, राजकुमार, शाहरुख खान, आदित्य कपूर, अभय देओल हो या फिर शाहिद कपूर हो। इनसें से कई अभिनेता शराबियों के किरदार में बहुत मशहूर हो गये।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत सारे एक्टरों ने शराबियों का किरदार पर्दें पर अदा किया। चाहें वो बिग बी अमिताभ बच्चन हो, धर्मेंद्र हो, राजकुमार, शाहरुख खान, आदित्य कपूर, अभय देओल हो या फिर शाहिद कपूर हो। इनसें से कई अभिनेता शराबियों के किरदार में बहुत मशहूर हो गये।

फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन ने एक शराबी व्यक्ति का किरदार निभाया था। शराबी का किरदार बिग बी ने इस कदर निभाया था कि दर्शक के दिलों पर छा गये थे। फिल्म के गाने और डायलॉग्स सब सुपरहिट रहे।

देवदास को संजय लीला भंसाली के निर्देंशन में बनाया गया था। फिल्म की कहानी, डायलॉग्स, म्यूजिक सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। देवदास के रोल में शाहरुख खान बिल्कुल फिट नजर आये। इस फिल्म के लिये उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर को ठुकरा दिया था।

साल 2013 में आशिकी फिल्म का रिमेक बनाया गया। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म में आदित्य कपूर ने एक शराबी का किरदार निभाया था जो दर्शकों को बेहद पसंद आया और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा इस फिल्म का संगीत बेहद ही लोकप्रिय हुआ था।

देव डी फिल्म में अभय देओल ने शराबी की भूमिका अदा की थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। देव डी अभय देओल के करियर की सबसे सफल फिल्म रही।

अब नाम आता है कबीर सिंह फिल्म का। साल 2019 में तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रिमेक फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड भूमिका में नजर आये थे। शाहिद कपूर ने प्यार में पागल एक शराबी आशिक की भूमिका इस कदर पर्दें पर निभाई कि दर्शक के मुंह से बस यही निकला वाह क्या बात है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular