Friday, March 29, 2024
HomeTVबॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, खो दिए ये दिग्गज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, खो दिए ये दिग्गज

मुंबई। हिन्दी सिनेमा जगत ने इस साल कई दिग्गजों को खो दिया। किसी को कोरोना ने चीन लिया तो कई यूं दुनिया को अलविदा कह कर चला गया। देखते ही देखते कई अभिनेता -अभिनेत्री इस दुनिया से चले गए। दरअसल 2021 के कैलेंडर में 7 जुलाई की तारीख बॉलीवुड के लिए बेहद दुखद रही। महान अभिनेता दिलीप कुमार के निधन के साथ ही एक सदी का अंत हो गया। इनके ठीक पहले एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहें। वहीं इस साल म्यूजिक इंडस्ट्री को श्रवण राठौड़ , के निधन के साथ ही नदीम-श्रवण की संगीतमय जोड़ी टूट गई।

98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने बीते 7 जुलाई को लंबी बीमारी के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया। इस महान अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है। दिलीप साहब ने कई यादगार डायलॉग्स, गानों से सजी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। दिलीप कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी और लीजेंड एक्ट्रेस सायरा बानो को छोड़ गए हैं।

इसी साल 1 मई को कोरोना वायरस ने पॉपुलर एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल को छीन लिया। कोविड-19 वायरस से संक्रमित 52 साल बिक्रमजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। टीवी के साथ-साथ बड़े पर्दे पर सहायक अभिनेता के रुप में जाने जाते थे।

4 जून को रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया था। रिंकू, आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ से फेमस हुई थीं। उन्होंने अमेजन प्राइम की फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में काम किया था। इसके अलावा कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं 35 साल की रिंकू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

बीते 4 मई को एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल भी कोरोना वायरस का शिकार हो गईं। फिल्म ‘छिछोरे’ ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘गुड न्यूज’ जैसी फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस मात्र 47 साल की थीं। हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम थीं अभिलाषा।

23 अप्रैल 2021 को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। श्रवण –नदीम की जोड़ी ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक शानदार गाने दिए।

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से 8 जुलाई को निधन हो गया। कुमार, रामसे ब्रदर्स में सबसे बड़े कुमार रामसे का 85 साल के थे। हॉरर फिल्मों की पटकथा लिखने वाले कुमार अपने पीछे पत्नी शीला और उनके तीन बेटे राज रामसे, गोपाल रामसे और सुनील रामसे को छोड़ गए हैं।

फिल्म प्रोड्यूसर और मंदिरा बेदी के हस्बैंड राज कौशल 30 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज को इंडस्ट्री में एक हंसमुख और हरदिल अजीज शख्सियत माना जाता था। उनका अंतिम संस्कार मंदिरा बेदी ने ही किया।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular