Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodबजरंगी भाईजान की दुल्हन बनने वाली थी ये हॉट अदाकारा, कार्ड छपने...

बजरंगी भाईजान की दुल्हन बनने वाली थी ये हॉट अदाकारा, कार्ड छपने के बाद इस वजह से टूटी शादी

नई दिल्ली। बजरंगी भाईजान यानि कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने -माने अभिनेता सलमान खान के बारे में भला कौन नहीं जनता है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब रहते है। खास कर उनकी शादी को लेकर उनके फैंस जानना बेहद दिलचस्पी रखते है। सब यही जानना चाहते है कि आखिर भाईजान ने अभी तक शादी क्यों नहीं की। क्या उनको कई लड़की पसंद नहीं आई या फिर उन्होंने कभी शादी करनी ही नहीं चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे कि भाईजान की शादी होने वाली ही थी और होते -होते टूट गई। क्या वजह थी ये भी बताउंगी।


बता दें कि भाईजान की शादी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी से होने वाली थी इतना ही नहीं बजरंगी भाईजान की शादी के कार्ड भी छप चुके थे उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि भाई जान कि शादी ही टूट गई। संगीता बिजलानी का नाम सबसे ज्यादा सुपरस्टार सलमान खान के साथ सुर्खियों में रहा। खबरों की मानें तो दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि संगीता बिजलानी ने शादी से इनकार ​कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। संगीता के मुताबिक, सलमान ने यह तारीख खुद चुनी थी।

जासिम खान की किताब ‘बीइंग सलमान’ में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी। उसी वक्त सलमान खान एक्ट्रेस सोमी अली को भी डेट कर रहे थे। जब ये बात संगीता को पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया। 1996 में संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी की।

अजहरुद्दीन पहले से शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की। अजहर से शादी के लिए संगीता ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपना नाम आयशा रखा। शादी के 14 साल बाद संगीता और अजहर के रिश्ते में दरार आ गई। आखिरकार 2010 में उन्होंने तलाक ले लिया।

संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। संगीता बिजलानी ने फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा खूबसूरती से काफी सुर्खियों बटोरी थीं। संगीता ने महज 16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने निरमा और पॉन्ड्स सोप सहित कई विज्ञापनों में काम किया। संगीता बिजलानी साल 1980 में मिस इंडिया चुनी गईं थीं। संगीता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म कातिल से की। इसी दौरान संगीता की नजदीकियां सलमान खान के साथ बढ़ गई थीं।

संगीता बिजलानी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में फिल्म कैदी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता आदित्य पंचोली मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद संगीता बिजलानी त्रिदेव, गांव के देवता, जुर्म, खून का कर्ज, लक्ष्मण रेखा और निर्भय जैसी फिल्मों में काम किया। संगीता​ बिजलानी अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular