Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodगन के साथ नजर आईं ये फेमस एक्ट्रेस, Video हुआ वायरल

गन के साथ नजर आईं ये फेमस एक्ट्रेस, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। फेमस एक्ट्रेस गौहर खान अपनी शादी के बाद से काफी सुर्खियां बटोर रहीं है। कभी शादी को लेकर तो कभी अपने पति के मना रहीं हनीमून को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहीं है। एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ रूस में हनीमून मना रही हैं। गौहर और जैद की शादी कोरोना महामारी के दौरान हुई थी जिसकी वजह से ये कपल कहीं हनीमून के लिए नहीं जा सका था। गौहर खान इस समय मॉस्को में हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान गौहर लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए वहां से तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में गौहर खान ने जैद के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो सुर्खियों में है। इस वीडियो में दोनों के आउटफिट को देखकर फैंस काफी हैरान भी हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)

गौहर खान मॉडल और एक्ट्रेस हैं। गौहर खान उस समय काफी सुर्खियों में आई थीं जब लैक्मे फैशन वीक के तहत रैंप वॉक के दौरान उनकी स्कर्ट फट गई थी। गौहर खान के फिल्मी करियर की बात करें तो सबसे पहले गौहर ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑप द ईयर’ में नजर आईं थीं। उसके बाद गौहर खान कई फिल्में कर चुकी हैं। गौहर खान ‘बिग बॉस 14’ का हिस्सा भी रही थीं। इसके अलावा वे सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ में भी गौहर अहम रोल प्ले करती नजर आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by GAUAHAR KHAN (@gauaharkhan)


गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूटी शेक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले तो गौहर खान बेहद सिंपल लुक में नजर आती हैं। लेकिन बाद में वे ओवर कोर्ट और सिर कैप लगाए दिखाई देती हैं दोनों कपल एक जैसे आउटफिट में नजर आते हैं। इसके साथ ही दोनों ने कंधों पर एक राइफल भी लटका रखी होती है। गौहर खान और जैद दरबार का यह फनी डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी गौहर के इस वीडियो की तारीफ कर चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular