Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodअमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी समेत तमाम सेलब्स ने दी नवरात्रि की शुभकामनायें

अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी समेत तमाम सेलब्स ने दी नवरात्रि की शुभकामनायें

मुंबई : आज से पूरे देश भर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पूरा वातावरण मां दुर्गा की अराधना से सरोबोर है। घर-घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनायें दी हैं।

मुंबई : आज से पूरे देश भर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पूरा वातावरण मां दुर्गा की अराधना से सरोबोर है। घर-घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये शुभकामनायें दी हैं।

 बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर मां का मंत्र लिखा और इसके साथ उनकी तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता… नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 

हेमा मालिनी ने नवरात्रि की शुभकामना देते हुए लिखा, आज से शुभ नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जब माँ दुर्गा 9 दिनों के लिए हमारे बीच रहती हैं, अपना आशीर्वाद बरसाती हैं और महिषासुर की बुराई पर विजय का जश्न मनाने के लिए विजया दशमी के साथ ये पवित्र दिन खत्म होते हैं। नवरात्रि हम सभी को लाभान्वित करें, सभी के लिए शांति और खुशी लाए.. हैप्पी नवरात्रि !

संजय दत्त ने मां दुर्गा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सभी को ढेर सारी खुशियों और शांति से भरपूर #नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी सभी सफलताएँ और आकांक्षाएँ पूरी हों!’

परेश रावल ने लिखा, “मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। इनकी कृपा से धन, धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।”

 सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर देवी दुर्गा की एक तस्वीर शेयर की, अपनी बेटियों अलीसा और रेनी को टैग करते हुए फैंस को नवरात्र की बधाई दीं।

अनुपम खेर ने भी अपने फैंस को ट्विटर पर नवरात्रि की बधाई दी। उन्होने लिखा, “आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं.. मां दुर्गा हम सभी की रक्षा करें और हमें स्वस्थ रखें…”

 

RELATED ARTICLES

Most Popular