Tuesday, January 14, 2025
HomeBollywoodधर्मेंद्र ने फैन की दी हुई पगड़ी पहन कर शेयर की तस्वीर

धर्मेंद्र ने फैन की दी हुई पगड़ी पहन कर शेयर की तस्वीर

Dharmendra: हिंदी सिनेमा के हीमैन सबके पंसदीदा अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हाल ही में अपना 87वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से फैंस ने अपने चहीते अभिनेता को बधाई संदेश भेजे। करीब 5 दशकों से धर्मेंद्र (Dharmendra) ने हिंदी सिनेमा जगत पर राज किया। 60 के दशक से लेकर आज तक धरम पॉजी अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

दर्शकों को अपने धरम पॉजी का हर अंदाज खूब भाता है। दुनिया भर में उनके चाहने वाले करोड़ो फैंस हैं। धरम  पॉजी भी अपने चाहने वालों को कभी नाराज नहीं करते हैं। उनकी शख्सित ही कुछ ऐसी है। यही वजह है उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस खूब गिफ्ट भेजते हैं। इस बार उन्हें भेजे गए इन गिफ्ट्स में से एक फैन के गिफ्ट को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया है। एक फैन ने धर्मेंद्र (Dharmendra) को जन्मदिन में गुलाबी रंग की पगड़ी भेजी थी जो उन्हें बहुत पसंद आयी। फैन के द्वारा दी गई इस पगड़ी को खूब शान से सजाए धरम पॉजी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है।

इस तस्वीर में धरम पॉजी  ग्रे कलर की पैन्ट, ब्लैक कलर की जैकेट और पिंक कलर की पगड़ी पहने सोफे पर विराजमान हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दोस्तों, अपने जन्मदिन पर अपने एक फैन की तरफ से ये पिंक पगड़ी, इस सम्मान के लिए शुक्रिया”।

उनकी इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वैसे इस लुक में धरम पॉजी हमेशा की तरह बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल रिलीज होने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र एक स्पेशल किरदार निभाते नजर आयेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर फिल्म इक्कीस की अनाउंसमेंट की गई। इक्कीस में धर्मेंद्र महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular