Saturday, July 27, 2024
HomeMoviesहरियाणवीं क्वीन के ठुमके पर फ़िदा हुए फैंस, देखिए जबरदस्त वीडियो

हरियाणवीं क्वीन के ठुमके पर फ़िदा हुए फैंस, देखिए जबरदस्त वीडियो

मुंबई। हरियाणवीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन सपना चौधरी अपनी एक्टिंग और डांसिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। इसी कड़ी में एक बार फिर से सपना चौधरी ने अपने नए गाने से सबको दीवाना बना लिया है। बता दें कि सपना चौधरी का नया गाना ‘बुद्धू बलमा ने लोगों में खलबली मचा राखी है। गौरतलब है कि नए-नए गानों की वजह से देश भर में पसंद की जाती हैं। पॉपुलर डांसर,एक्ट्रेस सपना के हर अंदाज को फैंस पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव सपना अपने नए म्यूजिक वीडियोज के अलावा अपनी नई-नई फोटोशूट शेयर कर फैंस का दिल जीत लेती हैं। सपना के गाने हर शादी फंक्शन में जरूर बजाए जाते हैं।

सपना का डांस वीडियो ‘बुद्धू बलमा’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक बार फिर खूबसूरत अंदाज दिखा। सपना के लगभग सभी स्टेज शो हिट रहते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सपना चौधरी के कई हिट गाने हैं, जिन्हें लोग करोड़ों बार देख-सुन चुके हैं। गजबन पाणी, सूलफा, छोरी बिंदास, इंग्लिश मिडियम पढ़ी, तेरी नाची नाचूं सू और चेतक, सपना के कुछ हिट गाने हैं। अपनी इसी पॉपुलैटिरी की बदौलत उन्हें फिल्मों में भी काम करने ऑफर मिला। फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही लेकिन सपना की एक्टिंग पसंद की गई।

इस वीडियो में सपना चौधरी के स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए दिख रहे हैं। डीजे रिमिक्स सॉन्ग 2021 को सोनोटेक रागिनी पर पोस्ट है। बता दें कि सपना सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में अपने प्रोग्राम्स करती हैं और उनके गाने भी हर जगह लोगों को पसंद आते हैं। सपना चौधरी के ठुमके फैंस को दीवाना बना देती है। हरे रंग के सूट में स्टेज पर अपने जाने-माने अंदाज में जब ‘बुद्धू बलमा’ संग अपनी मुसीबत बयां की तो फैंस वाह-वाह कर उठे। सपना का ये डांस वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोनोटेक रागिनी यूट्यूब चैनल पर इस डांस वीडियो को 12 जून को शेयर किया गया है। सपना की लोकप्रियता ही है कि अभी तक इसे 33 लाख से अधिक बार देखा गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular