Sunday, September 8, 2024
HomeBollywoodArun Bali : केदरानाथ फिल्म के फेम अरुण बाली (Arun Bali) का...

Arun Bali : केदरानाथ फिल्म के फेम अरुण बाली (Arun Bali) का निधन

Arun Bali:बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बहुत सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम करने वाले अरुण बाली (Arun Bali) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। 79 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अरुण बाली (Arun Bali) ने सुबह करीब 4:30 बजे आखिरी सांस ली।

Arun Bali :बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बहुत सारी फिल्मों और सीरियल्स में काम करने वाले अरुण बाली (Arun Bali) अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। 79 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अरुण बाली (Arun Bali) ने सुबह करीब 4:30 बजे आखिरी सांस ली।

अरुण बाली लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कुछ महीने पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। बता दें कि अरुण बाली एक दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis से जूझ रहे थे। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो नर्व्स और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फेलियर की वजह से होती है।

अरुण बाली (Arun Bali) कई टीवी और सीरियल में काम कर चुके हैं। 90 के दशक से अपने सिने करियर की शुरुआत करने वाले अरुण बाली ने खलनायक, राजू बन गया जेंटलमैन, फूल और अंगारे, केदारनाथ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा वो बाबुल की दुआएं लेती जा, कुमकुम जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular