National Film Award 2022:68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2022) के विजेताओं को आज सम्मानित किया जाएगा। कोरोना की वजह से दो सालों के बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2022) समारोह का आयोजन किया जा रहा है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस साल बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्मों को भी बेस्ट फिल्म का अवार्ड दिया जाएगा।
इस बार नेशनल फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2022) में साउथ फिल्मों का बोलबाला है। सूर्या (Surya) की फिल्म ‘सोरारई पोटारू’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जायेगा। वहीं अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’ को साल 2020 की सूची से लिया गया है। इस फिल्म को भी आज बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जायेगा। इस समारोह में अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल फिल्म पुरस्कार (National Film Award 2022) के विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है-
- बेस्ट पापुलर फिल्म- ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर
- बेस्ट फीचर फिल्म- सोरारई पोटरू (तमिल)
- बेस्ट एक्टर- अजय देवगन (ताण्हाजी: द अनसंग वॉरियर) और सूर्या (सोरारई पोटरू)
- बेस्ट हिन्दी फिल्म- तुलसीदास जूनियर (आशुतोष गोवारिकर)
- बेस्ट डायरेक्टर- केआर सचिदानंदन (मलयालम फिल्म एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)
- बेस्ट एक्ट्रेस- अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)
- बेस्ट गीतकार- मनोज मुन्तशिर (सायना)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- बीजू मेनन (अय्यप्पनम कोशियुम)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम)
- बेस्ट बुक ऑन सिनेमा- द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं.
- बेस्ट नरेशन ‘वॉयस ओवर’ अवॉर्ड- शोभा थरूर श्रीनिवासन- फिल्म ‘रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल’ के लिए
- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट- मध्य प्रदेश
- मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख)- उत्तराखंड और यूपी
- बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इस्यू- जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (गीत)- थमन एस (अला वैकुंठपुरमुलु)
- बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (बैकग्राउंड म्यूजिक)- जीवी प्रकाश (सोरारई पोटरू)
- बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म- एना की गवाही (डांगी)
- बेस्ट तेलुगु फिल्म- कलर फोटो
- बेस्ट तमिल फिल्म- शिवरंजिनियुम इनुम सिला पेंगलु
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- डोलु