Saturday, July 27, 2024
HomeBhojpuri Cinemaजन्मदिन स्पेशल: पिता की मार ने रवि किशन को बनाया 'भोजपुरी फिल्मों...

जन्मदिन स्पेशल: पिता की मार ने रवि किशन को बनाया ‘भोजपुरी फिल्मों का बिग बी’, ऐसे बदली पूरी जिंदगी

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के बिग बी कहे जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रवि किशन आज अपना जन्म दिन मना रहें है। आज हम आपको रवि किशन से जुडी कुछ अहम बातें भी बताने वाले है। सबसे पहले बता दें कि रवि किशन 52 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 17 जुलाई, 1969 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बिसुईं गांव में हुआ था। उनका बचपन मुंबई और उत्तर प्रदेश में बीता। रवि के करियर को सफल बनाने में उनकी फैमिली का भी अहम योगदान रहा है। एक इंटरव्यू में रवि किशन ने बताया था- यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है।

मैं मुंबई में अपने शुरुआती दिनों की याद करता हूं, जब मैं एक चॉल के 120 वर्गफुट के रूम में रहता था। वो रूम मैं अपने 12 साथियों के साथ शेयर करता था और आज अकेले मेरे पास 12 बेडरूम का घर है। रवि किशन आज भले ही सुपरस्टार हैं। इसके सफलता के पीछे वो अपनी माता-पिता का हाथ मानते हैं। एक्टर ने एक मंच पर बताया था कि वो अगर उनके पिता बचपन में उन्हें मारते नहीं और मां कुछ पैसे देकर घर से भगाती नहीं तो आज वो सुपरस्टार नहीं बल्कि ड्रग एडिक्ट या फिर कुछ और होते।

रवि किशन के पिता का मुंबई के बिजनेस था, जिसमें नुकसान हो जाने के कारण उन्हें पूरे परिवार के साथ गांव वापस लौटना पड़ा था। गांव लौटने के बाद परिवार को काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। बहरहाल, रवि के अब बुरे दिन जा चुके हैं। आज वो भोजपुरी के ही नहीं बल्कि हिंदी और साउथ में भी जाना माना नाम हैं। इसके अलावा रवि किशन एक राजनेता भी हैं। वो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बीजेपी के सांसद हैं।

रवि किशन की जिंदगी में उनकी फैमिली और बच्चे काफी मायने रखते हैं। इसलिए तो एक्टर अपनी बेटियों को देवी की तरह पूजते हैं। एक इंटरव्यू में रवि ने बताया था कि वो रात में सोने से पहले अपनी बेटियों के पैर छूकर सोया करते हैं। अब रवि किशन और प्रीति के चार बच्चे हैं। उनकी तीन बेटी रीवा, तनिष्क और इशिता हैं। इसके साथ ही उनका एक बेटा सक्षम भी है। एक्टर की बड़ी बेटी रीवा बॉलीवुड में फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट अक्षय खन्ना और प्रियांक शर्मा ने लीड रोल प्ले किया था। इसके साथ ही रवि ने ये भी बताया था कि वो अपनी पत्नी प्रीति के भी पैर छू लिया करते हैं। मगर जब वो सो जाती हैं तब रवि ऐसा करते हैं, क्योंकि अगर प्रीति जागती रहती हैं तो वो उन्हें ऐसा नहीं करने देती हैं।

रवि किशन ने फिल्मों में तो कइयों शादियां की और कई एक्ट्रेस से अफेयर रहा। लेकिन जब बात रियल लाइफ की आती है तो असल जिंदगी में उन्होंने सिर्फ अपनी पत्नी प्रीति से प्यार किया है। प्रीति से वो स्कूल के दिनों से ही प्यार करते थे। बाद में दोनों ने घरवालों को बताकर शादी कर ली। रवि किशन अपनी बेटियों के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। वो अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनके साथ टाइम स्पेंड करना नहीं भूलते हैं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular