Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodपहली मुलाकात से शादी तक, कुछ ऐसी है मंदिरा और राज की...

पहली मुलाकात से शादी तक, कुछ ऐसी है मंदिरा और राज की प्रेम कहानी

मुंबई। इस खबर ने फैंस को जबरदस्त धक्का दिया वहीं मंदिरा पर इस वक्त क्या बीत रही होगी इसका तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। मंदिरा और राज एक दूसरे से स्वभाव में बिल्कुल अलग थे लेकिन कहते हैं कि ना कि विपरीत एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं बस मंदिरा और राज के साथ कुछ ऐसा ही था। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी और फिर ये अंतिम जुदाई बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी की तरह रही। तो चलिए आज आपको बताते हैं मंदिरा और राज की प्रेम कहानी के बारे में।

बुधवार की सुबह मंदिरा बेदी की जिंदगी में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। राज महज 49 साल के थे। राज कौशल के असमयिक निधन से मंदिरा बेदी बुरी तरह टूट गई हैं। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे राज की अंतिम यात्रा उनके घर से निकली। ये घड़ी मंदिरा के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। पति की अंतिम यात्रा के दौरान मंदिरा बेदी अपने दोस्त के कंधे पर सिर रखकर रोती दिखाई दीं।

मंदिरा बेदी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके अंदर जबरदस्त प्रतिभा है। पर्दे पर तो उन्होंने अपनी पहचान बनाई ही साथ ही निजी जिंदगी में भी सच्चा प्यार पाया। बहुत कम लोग होते हैं इस दुनिया में जो किसी से सच्चा प्यार करते हैं और उसके बदले उन्हें वही प्यार मिल जाता है। हालांकि आज मंदिरा का प्यार हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया ।वक्त मंदिरा पर बेरहम हो गया और उनके पति उनसे दूर चले गए।बता दें कि मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

कुछ ऐसी है मंदिरा और राज की प्रेम कहानी

इस खबर ने फैंस को जबरदस्त धक्का दिया वहीं मंदिरा पर इस वक्त क्या बीत रही होगी इसका तो कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता। मंदिरा और राज एक दूसरे से स्वभाव में बिल्कुल अलग थे लेकिन कहते हैं कि ना कि विपरीत एक दूसरे की तरफ आकर्षित होते हैं बस मंदिरा और राज के साथ कुछ ऐसा ही था। दोनों की पहली मुलाकात से लेकर शादी और फिर ये अंतिम जुदाई बिल्कुल किसी फिल्मी कहानी की तरह रही। तो चलिए आज आपको बताते हैं मंदिरा और राज की प्रेम कहानी के बारे में।

साल 1996 में राज और मंदिरा की पहली मुलाकात हुई थी। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में प्रीति का किरदार निभाने वाली मंदिरा को फिल्म में तो राज नहीं मिल पाया था, लेकिन असल जिंदगी में राज उनके ही हो गए थे। मंदिरा इस फिल्म के अलावा ‘शांति’ सीरियल में भी काम कर चुकी थीं। वहीं राज मुकुल आनंद के चीफ असिसटेंट के तौर पर काम कर रहे थे। वो फिलिप्स 10 शो के ऑडिशन का काम संभाल रहे थे। राज ने मंदिरा को पहले कई शो और फिल्म में काम करते देखा था, लेकिन उन्होंने पहली बार मंदिरा पर ध्यान तब दिया जब वो ऑडिशन के लिए लाल-सफेद स्ट्रिप्ड टीशर्ट और खाकी पैंट पहने नजर आईं थीं। राज ने बताया था कि, ‘मैं मुकुल आनंद का चीफ असिस्टेंट था और शो फिलिप्स 10 के लिए ऑडिशन ले रहा था। मंदिरा को भी ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। ये वो पहला मौका था जब मैने उसे देखा था। मैंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी, लेकिन उस पर इससे पहले ध्यान नहीं गया था’।

किसे पता था कि वो एक मुलाकात कभी जन्मों का बंधन बन जाएंगी। दोनों की मुलाकात बढ़ने लगी और साल 1996 खत्म होते होते मंदिरा और राज दोनों ही एक दूसरे को बहुत चाहने लगे। दोनों स्वभाव में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन राज का कहना था कि तीन मुलाकात में ही उन्हें यकीन हो गया था कि उन्हें सच्चा प्यार मिल गया है। उन दिनों को याद करते हुए राज ने कहा था कि, ‘हम अक्सर मुकुल आनंद के घर मिलते थे और मुझे पता चल गया था कि वो सिर्फ मेरे लिए बनी है’ ।दोनों एक दूसरे को कैसे इतना पसंद करते हैं इस सवाल पर मंदिरा कहती हैं, ‘वो एक साधारण सच्चे इंसान हैं। उनके अंदर कुछ भी झूठा दिखावा नहीं है। जहां बहुत से लोग नकाब के पीछे कुछ और होते हैं तो वहीं राज का ऐसा कोई चेहरा नहीं है। उनके साथ आप वही देखते हैं जो आप पाते हैं’।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular