Tuesday, April 15, 2025
HomeBollywoodRanveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण के लिए कहा...

Ranveer Singh: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण के लिए कहा बेबी, मेरे जैसा आशिक तेरे को मिलेगा नहीं

Ranveer Singh:रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट लवली कपल में से एक हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे रब ने बना दी जोड़ी। रणवीर अपनी लवली लेडी दीपिका पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने प्यार को साबित कर दिया है। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने दीपिका पादुकोण के लिए कहा बेबी, मेरे जैसा आशिक तेरे को मिलेगा नहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मैन वर्सेज वाइल्ड (Man Vs Wild) का नया सीजन इन दिनों सुर्खियों में है। इस सीजन में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस एंडवेंचर शो का ट्रेलर सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  बेयर ग्रिल्स के साथ जंगल, पहाड़ों और जानवरों के बीच एडवेंचरस करते नजर आ रहे हैं। लेकिन ये रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का दीपिका के लिए प्यार है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। इसके ट्रेलर वीडियो के शुरुआत में ही रणवीर सिंह ये बताते हैं कि, वह अपनी लेडीलव के लिए एक ऐसा फूल तोड़ेंगे, जो कभी नहीं मरता है, जैसे उनकी पत्नी के लिए उनका प्यार है।

वीडियो में की शुरुआत में रणवीर कहते हैं कि जिद, अपना कंफर्ट जोन छोड़ने की जिद। ये सबसे मुश्किल होने वाला है, लेकिन ये जिद कहां लाकर फंसाती है, पता ही नहीं चलता है।  प्यार के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, ऐसे में वह खतरों से खेलकर दीपिका के लिए फूल तोड़ेंगे। रणवीर कहते हैं कि लोग प्यार के लिए चांद-तारे तोड़ लाते हैं, लेकिन मैं दीपिका के लिए एक स्पेशल फूल तोड़ने वाला हूं। ये फूल कभी मरता नहीं है, मेरे प्यार की तरह। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से कूदकर वह फूल तोड़ लेते हैं।

ये शो 22 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular