Tuesday, April 16, 2024
HomeBollywoodRD Burman: खुद से 6 साल बड़ी आशा भोसले को दिल दे...

RD Burman: खुद से 6 साल बड़ी आशा भोसले को दिल दे बैठे थे आरडी बर्मन (RD Burman)

RD Burman:हिंदी सिनेमा जगत में संगीत को नया आयाम देने वाले आरडी बर्मन राहुल देव बर्मन (RD Burman) का आज जन्मदिन है। 69-90 के दशक में आरडी बर्मन (RD Burman) के गाने खूब पसंद किए गए। आज भी लोग उनके गानों को सुनते हैं। आरडी बर्मन (RD Burman) ने 300 से भी ज्यादा गानों में अपना म्यूजिक दिया। पंचम दा को अब तक का देश का सबसे सफल म्यूजिक निर्देशक माना जाता है। पंचम दा ने ही किशोर कुमार और आशा भोसले को सुपरस्टार बनाया था।

RD Burman:हिंदी सिनेमा जगत में संगीत को नया आयाम देने वाले आरडी बर्मन राहुल देव बर्मन (RD Burman) का आज जन्मदिन है। 69-90 के दशक में आरडी बर्मन (RD Burman) के गाने खूब पसंद किए गए। आज भी लोग उनके गानों को सुनते हैं। आरडी बर्मन (RD Burman) ने 300 से भी ज्यादा गानों में अपना म्यूजिक दिया। पंचम दा को अब तक का देश का सबसे सफल म्यूजिक निर्देशक माना जाता है। पंचम दा ने ही किशोर कुमार और आशा भोसले को सुपरस्टार बनाया था। पंचम दा के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से-

आरडी बर्मन (RD Burman) का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। वो बचपन से ही संगीत के माहौल में पले-बढ़े थे। यदि आज पंचम दा जीवित होते तो अपना 83वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते। आरडी बर्मन (RD Burman) को लोग प्यार से  पंचम दा बुलाते थे। साथ में काम करते-करते पंचम दा को कब खुद से 6 साल बड़ी आशा भोसले से प्यार हो गया उन्हें भी पता नहीं चला। जब पंचम दा ने आशा ताई के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो आशा ताई ने मना कर दिया। आशा ताई को भी पंचम दा से प्यार हो गया था लेकिन उन्होंने शादी के लिए इंकार कर दिया था।

आशा भोंसले अपने पति गणपतराव भोसले के निधन के गम से उबर नहीं पा रही थीं। ऐसे में वो फिर से शादी करके घर बसाने के लिए राजी नहीं थी। पंचम दा ने मन बना लिया था कि वो शादी करेंगे तो आशा भोसले से ही। पंचम दा की पहली शादी रीता पटेल से हुई थी लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। साल 1970 में पंचम दा की मुलाकात आशा भोसले से हुई थी। पंचम दा भी अपनी जिंदगी में अकेले थे और आशा भोसले के भी पहले पति का निधन साल 1966 में हो गया था। ऐसे में दोनों काफी अकेले थे। पंचम दा ने सोचा कि क्यों ने दोनों एक दूसरे को अपना हमसफर बना लें। लेकिन आशा भोसले ने उनसे शादी के लिए इंकार कर दिया। पंचम दा ने अपनी पूरी कहानी आशा भोसले की बड़ी बहन और महान गायिका लता मंगेशकर को बताई। लता मंगेशकर ने तब जाकर दोनों के रिश्ते को आगे बढ़ाने में बहुत अहम रोल निभाया।  साल 1980 में आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी हो गई।

लता मंगेशकर रिश्ते में पंचम दा की बड़ी साली हुईं। वह उन्हें ‘दीदी’ बुलाते थे। इन दोनों ने भी साथ में कई सुपरहिट गाने दिए थे। लता मंगेशकर ने चैतन्य पादुकोण की किताब ‘आरडी बरमनिया’ में पंचम के साथ अपने अटूट रिश्ते का जिक्र किया। लता मंगेशकर ने बताया था ‘जब पंचम और आशा की शादी हुई तो पंचम ने मुझसे कहा कि दीदी हमें आपसे कोई महंगा तोहफा नहीं चाहिए। यदि आप कुछ देना ही चाहती हैं तो एक काउंसलिंग लेटर लिखिए मेरे लिए और बताइए कि मुझे एक खूबसूरत शादीशुदा जीवन के लिए क्या-क्या करना चाहिए और क्या-क्या नहीं।’ लता मंगेशकर ने बताया था कि पंचम दा ने लता मंगेशकर की उस चिट्ठी को जिंदगीभर संभालकर रखा। एक-दूसरे से प्यार करने वाले पंचम दा और आशा भोसले जीवनसाथी बन गए थे।

साल 1994 में पंचम दा का निधन हो गया और एक बार फिर से आशा भोसले अकेली हो गईं।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular