Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodअब अनुष्का शर्मा ऑनलाइन Sale करेंगी कपडे, जानिए क्यों लिया ये फैसला

अब अनुष्का शर्मा ऑनलाइन Sale करेंगी कपडे, जानिए क्यों लिया ये फैसला

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी लड़के अपने फैंस को चौका दिया था लेकिन दोनों की प्यारी सी बॉन्डिंग फैंस का चुटकी में दिल जीत लेती है। दोनों का आपस में प्यार देख कर फैंस गदगद हो जाते है। बताना लाजमी है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ग्लैमर वर्ल्ड के पावर कपल में से एक हैं। विराट जहां एक तरफ अनुष्का के काम को इनकरेज करते नजर आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ अनुष्का भी विराट को मैदान में चीयर करती नजर आती हैं।

अनुष्का शर्मा और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली ने इसी साल अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। एक्ट्रेस ने इसी साल फरवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया था। अब एक्ट्रेस ने अच्छे कारण के लिए अपनी मैटरनिटी के दौरान पहने कपड़ों को नीलाम करने का फैसला लिया है। खास बात ये है कि अनुष्का शर्मा इन कपड़ों से मिलने वाले रुपयों को मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करने और 2.5 लाख लीटर पानी बचाने के लिए दान करेंगी।

बता दें, सर्कुलेशन फैशन एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें कपड़ों के एक तय मॉडल के अनुसार बनाया जाता है और इसकी क्वालिटी और टिकाऊपन पर खास ध्यन दिया जाता है। इस तरह के कपड़ों को बनाते समय पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल फरवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया था। बेटी के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने बेटी के नाम का ऐलान किया, लेकिन अभी तक फैंस को उनका चेहरा नहीं दिखाया है। विराट और अनुष्का ने वामिका की प्राइवेसी को बरकरार रखने का फैसला किया है। उसके जन्म के कुछ समय बाद, उन्होंने मीडिया से बच्चे की बिना अनुमति के तस्वीरें प्रकाशित न करने का भी अनुरोध किया है।

अनुष्का शर्मा ने ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ को बढ़ावा देने के लिए अपने मैटरनिटी क्लॉथ्स को सेल करने का फैसला लिया है। एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा- ‘यह एक बहुत ही सरल तरीका है, जिससे हम में से हर एक दयालुता से भरी जिंदगी जी सकता है। इन पीसेज को दोबारा सर्कुलर फैशन में सेल करके पर्यावरण पर हमारा बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपनी गर्भावस्था के दौरान, मुझे लगा कि हमारे जीवन का यह चरण सर्कुलर इकोनॉमी में भाग लेने के लिए काफी उपयोगी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular