Thursday, April 18, 2024
HomeBollywoodबिग बॉस फेम एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने कराई सर्जरी, हेल्थ अपडेट देते...

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने कराई सर्जरी, हेल्थ अपडेट देते हुए कहा- अब ठीक हो रही हूं

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सृष्टि रोड़े के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। फेम सृष्‍ट‍ि रोड़े बीते 6 दिनों से अस्‍पताल में भर्ती हैं। यही नहीं, उनकी सर्जरी भी हुई है। सृष्‍ट‍ि ने खुद यह चौंकाने वाला खुलासा किया है और फैन्‍स के साथ हेल्‍थ अपडेट शेयर किया है। अपना एक वीडियो शेयर किया है। सृष्टि ने अपने फैंस को बताया कि उन्होंने सर्जरी करवाई है और वो अस्पताल में हैं। जिसमें वह अस्‍पताल में मरीज के कपड़े पहनकर बिस्‍तर पर लेटी हुई हैं।

दिलचस्‍प बात यह भी है कि इस बीच सृष्‍ट‍ि लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्‍ट‍िव रही हैं। लेकिन उन्‍होंने अपनी तबीयत को लेकर किसी को भनक भी नहीं लगने दी। वीडियो में नीचे सृष्‍ट‍ि लिखती हैं, ‘सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले! 5 दिन हो गए! अभी भी अस्पताल में हूं, लेकिन ठीक हो रही हूं! शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। सृष्टि रोड़े सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 12 में प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लेकर चर्चा में आ गई थी। लेकिन शो खत्म होने के बाद भी वो अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

शो के दौरान रोहित सुचांती से उनकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी और इस बात की अफवाह भी आने लगी थी कि दोनों एक दूसरे को पंसद करते हैं लेकिन सृष्टि पहले से ही टीवी अभिनेता मनीष नागदेव के साथ रिलेशन​ में थी। जिसकी वजह से ये बातें अफवाह साबित हुईं। बाद में सृष्टि के दोस्त करणवीर वोहरा ने सृष्टि और रोहित के रिश्ते को लेकर एक खुलासा किया था। करणवीर ने बताया कि, ‘रोहित और सृष्टि के बीच ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसकी वजह से सृष्टि और मनीष के रिश्ते में खटास पैदा होती। अब इसका जवाब तो खुद सृष्टि और मनीष ही दे सकते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Srishty Rode (@srishtyrode24)

हाल ही में अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए वीडियो में सृष्टि रोड़े ने बताया कि वह अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, और वह ठीक हो रही हैं। सृष्टि ने खुलासा किया कि उनकी सर्जरी हुए 5 दिन हो चुके हैं। सृष्टि ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘सर्जरी के लिए जाने से ठीक पहले। 5 दिन हो गए, अभी भी अस्पताल में हूं लेकिन ठीक हो रही हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। वीडियो में एक्ट्रेस को अस्पताल का गाउन पहने देखा जा सकता है। अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुई एक्ट्रेस ने फेस मास्क पहन रखा है। इस वीडियो में सृष्टि को मुस्कुराते हुए भी देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular