Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodएक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट के साथ लंदन में किया वेजिटेरियन...

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट के साथ लंदन में किया वेजिटेरियन लंच, शेयर की रोमांटिक पोटो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। जब से उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है तब से वो सुर्खियों में बनी हुई है। अब इसी कड़ी में एक बार फिर से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति साथ फोटो शेयर करने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ अपने पति विराट कोहली के साथ उनकी टीम को चियर करने के लिए लंदन में हैं।

भारत ने इंग्लैंड को लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट में हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। दोनों एक बार फिर से साथ में लंच पर निकले। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘ज़ीरो’ में देखा गया था। अनुष्का अमेजॉन प्राइम वीडियो वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ और नेटफ्लिक्स फिल्म ‘बुलबुल’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

इन दिनों वह ‘काला’ का प्रोडक्शन कर रही हैं, जो दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल की पहली फिल्म है। लॉर्ड्स के मैदान में शानदार जीत हासिल करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। दोनों लंदन के tendril kitchen पहुंचें, जहां दोनों ने वेजिटेरियन लंच का आनंद लिया। हालांकि इस दौरान बेटी वामिका उनके साथ नहीं थी। इसी तस्वीर को मशहूर सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने भी शेयर की है, जिसपर उन्होंने कैप्शन दिया है- ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंदन में शाकाहारी लंच के लिए पहुंचे।’

tendril kitchen के इंस्टाग्राम पेज पर शेफ के साथ दोनों की एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया गया है- ‘विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंच के लिए आए बहुत खुशी हुई कि आपने आनंद लिया!’अनुष्का ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- अपने अब तक का ‘सर्वश्रेष्ठ शाकाहारी भोजन।’हालांकि की दोनों को साथ में देखने के बाद उनके फैंस ने बेटी वामिका को बेहद मिस किया। दोनों की इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की रफ एंड टफ अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। लेकिन लोगों का ध्यान इस दौरान दोनों के जूतों पर गया. यहां पर दोनों वाइट शूज में पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular