Saturday, July 27, 2024
HomeTVचेहरे पर क्यूटनेस और कातिलाना मुस्कान, जैस्मिन भसीन की मासूम अदाओं का...

चेहरे पर क्यूटनेस और कातिलाना मुस्कान, जैस्मिन भसीन की मासूम अदाओं का हर कोई है दीवाना,

नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली जैस्मिन भसीन ने एक्टिंग में अपनी दम पर मुकाम पाया है। आज टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन 30 साल की हो गई हैं। बिग बॉस सीजन 14 का हिस्सा रहीं जैस्मिन ने ‘दिल से दिल तक’, ‘टशन ए इश्क’ और ‘फियर फैक्टर – खतरों के खिलाड़ी’ जैसे शोज में काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस में आने के बाद ही मिली।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वे गोवा में अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ अपना स्पेशल बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे हे हैं। दरअसल वे अपनी एक्टिंग से ज्यादा अली गोनी के साथ अपने अफेयर के चलते चर्चा में रहती हैं। जैस्मिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे अक्सर अपनी खूबसूरत फोटोज से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। जैस्मिन भसीन और अली गोनी पहले से ही अच्छे दोस्त थे, लेकिन ‘बिग बॉस 14’ में जाने के बाद, उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

‘बिग बॉस 14’ से निकलने के बाद, जैस्मीन और अली कई मौकों पर साथ नजर आए थे। जैस्मीन का जन्म राजस्थान के कोटा में हुआ था। वे कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग किया करती थीं। 2015 में उन्हें टीवी शो ‘टशन-ए-इश्क’ में लीड रोल निभाने का मौका मिला था। जैस्मिन भसीन टीवी शो ‘दिल से दिल तक’ से दर्शकों के बीच मशहूर हुई थीं। इसके बाद उन्हें कई शोज में काम करने का मौका मिला था। कोटा में जन्मी जैस्मीन आज करोड़ों पर राज करती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैस्मिन की कुल नेट वर्थ 1.5 मिलियन है। यानी की एक्ट्रेस के पास करीब 11 करोड़ की संपत्ति है। एक्ट्रेस ने अपनी ये कमाई मॉडलिंग, विज्ञापन और एक्टिंग के जरिए की है। इसके अलावा एक्ट्रेस का मुंबई में अब खुद का घर और गाड़ी आदि भी है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular