Nakuul Mehta: बड़े अच्छे लगते हैं 2 फेम टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता नकुल मेहता (Nakuul Mehta) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टीवी एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) की हालत बिगड़ गई है, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी माइनरी सर्जरी भी हुई है। हालांकि अभी उनकी हालत ठीक है वो अस्पताल में आराम कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आयी है कि नकुल मेहता (Nakuul Mehta) को क्या हुआ था और उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है। तबियत खराब होने की वजह से नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने बड़े अच्छे लगते हैं 2 शो से ब्रेक भी ले लिया है। शो में उनकी वापसी कब होगी ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है। फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
साल 2012 में नकुल मेहता (Nakuul Mehta) ने प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा सीरियल से अपना टीवी डेब्यू किया था। इस शो में दिशा परमार के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके बाद नकुल इश्कबाज, दिल बोले ओबेरॉय जैसे सीरियल में आ चुके हैं। इन दिनों नुकल मेहता (Nakuul Mehta), दिशा परमार के साथ बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा नकुल कई सीरिज और म्यूजिक एलब्म वीडियो में नजर आ चुके हैं।