Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodफिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' से चमकी थी करिश्मा कपूर की किस्मत, हरी आंखों...

फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से चमकी थी करिश्मा कपूर की किस्मत, हरी आंखों से फैंस को बनाया दीवाना

नई दिल्ली। अपनी हरी आंखों से सबको अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ से सफलता हासिल की थी। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में काफी वक्त से सक्रिय हैं। अब भले ही वे पहले की तरह फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं मगर इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।

एक्ट्रेस तीन दशकों से फैंस का मनोरंजन कर रही हैं। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 25 जून, 1974 को मुंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर 90 के दशक की ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया। अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से सिल्वर स्क्रीन पर छाई रहने वाली करिश्मा कपूर भले ही बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान से ताल्लुक रखती थीं, लेकिन उन्हें बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

बता दें कि करिश्मा कपूर ने फिल्म प्रेम कैदी से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 21 जून, 1991 को रिलीज हुई थी। फिल्म में करिश्मा कपूर के अपोजिट एक्टर हरीश कुमार नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में दिलीप ताहिल, शफी इनामदार, भारत भूषण, असरानी और परेश रावल भी नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन के मुर्लीमोहन राय ने किया था।

पिछले ही साल करिश्मा कपूर अपनी वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी और दर्शकों को भी करिश्मा की वापसी ने खुश कर दिया। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर फ‍िल्म प्रेम कैदी से अपनी एक फोटो शेयर की है। ये फोटो उनकी पहली फिल्म के दौरान की है। फोटो काफी ब्लर है और इसमें वे बिकनी में नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर की डॉटेड बिकिनी में करिश्मा का बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- मूड. हालांकि बाद में करिश्मा कपूर ने अपनी वो फोटो इंस्टाग्राम से हटा भी दी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular