jeetendra: हिंदी सिनेमा के जंपिंग जैक जितेंद्र (jeetendra) ने अपने सिने करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया। उनका स्टाइल डांस, चार्म और लुक के फैंस अब तक दीवाने हैं। जितेंद्र (jeetendra) का जादू 60 के दशक से लेकर 90 तक रहा। जितेंद्र (jeetendra) काफी हैंडसम थे उनके लुक की लड़कियां दीवानी थीं। आज हम आपको उस किस्से के बारें में बताने जा रहे हैं, जब बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के प्यार में शादीशुदा जितेन्द्र (jeetendra) हो गए थे। ये बात इस हद तक बढ़ गई थी कि उनका परिवार टूटने तक की नौबत आ गई थी।
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) और जितेंद्र (jeetendra) के प्यार के किस्से आज भी मशहूर हैं। दोनों की शादी लगभग तय हो गई थी लेकिन उस वक्त जितेंद्र की गर्लफ्रैंड शोभा कपूर जो आज उनकी पत्नी और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने इस शादी को तुड़वा दिया था। फिर जितेंद्र की शादी शोभा कपूर से हो गई। शादी के बाद दो बच्चे एकता कपूर और तुषार भी हुए।
लेकिन इसके बावजूद हेमा मालिनी के बाद जितेंद्र का दिल श्रीदेवी के लिए धड़का था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। साल 1883 में रिलीज हुई फिल्म हिम्मतवाला से श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इस फिल्म में जितेंद्र, श्रीदेवी के साथ नजर आए थे। श्रीदेवी पहले से ही जितेंद्र की बहुत बड़ी फैन थी। वो अपने फवरेट हीरो जितेंद्र के साथ काम करके बहुत खुश थीं।
View this post on Instagram
हिम्मतवाला सुपरहिट रही। जितेंद्र और श्रीदेवी की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। वहीं दोनों के प्यार के किस्से भी खूब सुर्खियां बटोरने लगे थे। जितेंद्र, श्रीदेवी से बेइतंहा प्यार करने लगे थे। जितेंद्र के कहने पर ही उनके साथ श्रीदेवी को फिल्मों में कास्ट किया जाता था। दोनों के प्यार के किस्से उड़ते-उड़ते जितेंद्र की पत्नी शोभा कपूर तक जा पहुंचे। जितेंद्र और शोभा के बीच इसको लेकर मनमुटाव हो गया था।
जितेंद्र ने अपनी शादीशुदा जिदंगी को बचाने के लिए श्रीदेवी को अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी से मिलवाया, तो शोभा कपूर और बेटी एकता कपूर ने उनकी ऐसी खातिरदारी की जिसे श्रीदेवी सालों बाद भी भूल नहीं पायीं। इसके बाद से ही जितेंद्र और श्रीदेवी का रिश्ता टूट गया था।