Wednesday, April 9, 2025
HomeBollywoodIIFA Award 2022: विक्की कौशल की सरदार उधम सिंह और सारा अली...

IIFA Award 2022: विक्की कौशल की सरदार उधम सिंह और सारा अली खान की अतरंगी ने जीता IIFA Award 2022

IIFA Award 2022: हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के मशहूर अवार्ड IIFA Award 2022 ने अपने विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल IIFA Award 2022 में सबसे ज्यादा चर्चा में रही विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह और दूसरे नंबर पर सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे रही। सरदार उधम सिंह को तीन अवार्ड्स से नवाजा जायेगा।

सरदार उधम सिंह फिल्म को ये अवॉर्ड्स उसकी सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और स्पेशल इफेक्ट्स के लिए दिए गए हैं। वहीं IIFA 2022 टेक्निकल अवॉर्ड्स  जीतने वालों में दूसरे नंबर पर सारा अली खान, अक्षय कुमार और धनुष की फिल्म अतरंगी रे रही। इस फिल्म ने सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड स्कोर में कुल दो अवॉर्ड जीते हैं।

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशांह को स्क्रीनप्ले के लिए अवार्ड दिया जायेगा। तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को अच्छे डायलॉग के लिए अवॉर्ड दिया जायेगा । अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर को साउंड डिजाइन और रणवीर सिंह की फिल्म 83 को साउंड मिक्सिंग के लिए IIFA 2022 टेक्निकल अवॉर्ड्स दिया जायेगा।

पति की जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने बहुत ही खास अंदाज में विक्की कौशल को बधाई दी है।  कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है -विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम को तीन अवॉर्ड्स मिलेंगे। इसे शेयर करते हुए कटरीना ने तीन दिल वाली इमोजी भी शेयर की हैं।

IIFA Award 2022 का आयोजन इस बार अबू धाबी में 20 और 21 मई को यास आइसलैंड में होने जा रहा है।

बता दें कि सरदार उधम सिंह बीते साल 16 अक्टूबर 2021 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को शूजित सरकार ने डॉयेक्ट किया था। विक्की कौशल ने फिल्म में सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular