Sunday, May 19, 2024
HomeHollywoodRussia Ukraine crisis : यूक्रेन में रुस के द्वारा हो रही तबाही...

Russia Ukraine crisis : यूक्रेन में रुस के द्वारा हो रही तबाही के बीच जान हथेली पर रखकर ये एक्टर कर रहा है डॉक्यूमेंट्री शूट

Russia Ukraine crisis : रुस ने अपने पड़ोसी मुल्क यूक्रेन पर हमला बोल दिया है। यूक्रेन की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। वहां के लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागना चाहते हैं। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी जहां एक ओर लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी एक्टर शॉन पेन यूक्रेन में तबाही के बीच अपनी जान हथेली पर रखकर डक्यूमेंट्री की शूटिंग कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by jorge hdz (@cinexprex)

इस डक्यूमेंट्री में शॉन पेन रुस के द्वारा यूक्रेन पर किये जाने वाले हमले के बारें में बतायेंगे। बीते कल राष्ट्रपति कार्यालय ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि शॉन पेन प्रेस ब्रीफिंग में शामिल हुए। वे डिप्टी पीएम इरीना वीरेशचुक (Iryna Vereshchuk) से मिले।उन्होंने पत्रकारों और सैन्य कर्मियों से रूसी आक्रमण के बारे में बात की। सही बात कही जाये शॉन पेन काफी साहसी हैं, उन्होंने वो कर दिखाया है जो वेस्टर्न राजनेता नहीं कर पा रहे हैं।

बता दें कि शॉन पेन नवंबर में भी अपने प्रोजेक्ट को लेकर यूक्रेन में थे। जिसे वाइस स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। उस समय शॉन पेन ने यूक्रेनियन आर्म्ड फोर्स को विजिट किया था। ऑस्कर विनर शॉन पेन सालों से कई एंटी वॉर  और अंतरराष्ट्रीय मानवीय  प्रयासों में शामिल रहते है। साल 2010 में हैती में आए भूकंप के बाद शॉन ने एक नॉन प्रॉफिट डिजास्टर रिलीज ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी। शॉन पेन दो एकेडमी अवॉर्ड विजेता है। जो उन्हें मिस्ट्री ड्रामा और बायोपिक मिल्क के लिए मिले थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular