लंबे इंतजार के बाद रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 का ट्रेलर आज सुबह रिलीज कर दिया गया है। 3.49 मिनट लंबे इस ट्रेलर में साल 1983 की शॉर्ट जर्नी को दिखाया गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह लिजेंड क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं।
रणवीर सिंह हूबहू कपिल देव के जैसे लग रहे हैं, उनको देखकर पहचाना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उनकी जबरदस्त एक्टिंग का तो क्या कहना वो तो लाजवाब है। ट्रेलर में दर्शकों को भारत की वो जर्नी देखने मिली है, जब वह इतिहास रचता है और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी जो आप सोच भी नहीं पायेंगे। 83 का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो चुका है। यह 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसके साथ ही इसे 3डी में भी रिलीज किया जायेगा। यह 83 है।”
फिल्म में ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, जतिन सरना, हार्डी संधू, एमी वर्कि, साहिल खट्टर और आर बद्री जैसे स्टार्स नजर आयेंगे।