Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodRanbir Alia: रणबीर आलिया की शादी में कपूर परिवार को याद आये...

Ranbir Alia: रणबीर आलिया की शादी में कपूर परिवार को याद आये ऋषि कपूर

Ranbir Alia: आज का दिन कपूर परिवार के लिए काफी खास है। आज के दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऑफिशियल रुप में मिस्टर एंड मिसेज कपूर बन चुके हैं। भट्ट और कपूर परिवार इस मौके पर काफी खुश नजर आया है। लेकिन एक कमी जरुर खली वो थी रणबीर कपूर के पिता और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की। कपूर परिवार को रणबीर आलिया की शादी में ऋषि कपूर की याद सताने लगी। करीना-करिश्मा के पापा और बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर को अपने भाई ऋषि कपूर की खूब याद आयी।

रणधीर कपूर ने कहा कि, आज हम बहुत खुश है कि आलिया और रणबीर की शादी हो रही है। ये हमारे लिए खुशी और जश्न का वक्त है। सच कहूं तो आज सभी इमोशनल भी हैं। आज का दिन परिवार के लिए बड़ा दिन है। आज चिंटू (ऋषि  कपूर) को भी यहां होना चाहिए था। हम उन्हें हर दिन मिस करते हैं लेकिन आज हम ऋषि को कुछ ज्यादा ही मिस कर रहे हैं। रणबीर और आलिया को उनकी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करते देखना शानदार है।

रणधीर कपूर बोले कि काश ऋषि कपूर रणबीर आलिया की शादी (Alia Ranbir) का ये मोमेंट देखने के लिए यहां होते। मैं आज उन्हें बहुत याद कर रहा हूं। ऋषि कपूर का सपना था कि वो अपने बेटे की शादी देखें। आलिया और रणबीर की शादी साल 2020 में ही हो जाती लेकिन कोरोना के कारण और ऋषि कपूर के निधन की वजह से इस शादी को पोस्टपॉन करना पड़ा। लेकिन हम आज इसलिए खुश हैं कि ऋषि कपूर का सपना पूरा हो गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular