Monday, April 14, 2025
HomeBollywoodAlia Ranbir : आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें आयीं सामने

Alia Ranbir : आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें आयीं सामने

Alia Ranbir : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों ने रणबीर के फ्लैट वास्तु में सात फेरे लिए हैं। मिसेज कपूर बनीं आलिया काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान आलिया भट्ट व्हाइट गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आयीं वहीं रणबीर कपूर भी व्हाइट गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा,आज, अपने परिवार और दोस्तों से घिरे हुए, घर पर … हमारे पसंदीदा स्थान पर – जिस बालकनी में हमने अपने रिश्ते के पिछले 5 साल बिताए हैं – हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े, वाइन प्रसन्नता और चीनी काटने से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद। इसने इस पल को और भी खास बना दिया है। प्रेम, रणबीर और आलिया।

ये तस्वीरें सामने आते ही ये मिनटों में वायरल हो गई है। फैंस न्यूली मैरिड कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular