Ranbir Alia Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह और आलिया भट्ट की शादी रस्में शुरु हो चुकी हैं। दोपहर 2 बजे से शादी की रस्मों की शुरुआत हो गई है। शादी की रस्में शुरू होने से पहले दुल्हन आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन राजदान की तस्वीरें सामने आई हैं। आलिया की मां सोनी राजदान बन-ठनकर शादी में पहुंची हैं। सोनी काजल, बिंदी, साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। खबरें हैं कि रणबीर कपूर ने अपनी शादी (Ranbir Kapoor) को लेकर एक स्पेशल रिक्वेस्ट (Special Request) की है। शाम 7 बजे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मीडिया से रूबरू होंगे इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
रणबीर-आलिया की शादी रणबीर के घर वास्तु में हो रही है। वास्तु के बाहर सिक्योरिटी ब्रीफिंग हुई है और इसके बाहर टाइट सिक्योरिटी देखी भी जा सकती हैं। वास्तु के बाहर सुरक्षाबलों की तैनाती साफ देखी जा सकती है। शादी में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है।
रणबीर कपूर अपनी शादी में ढोलीड़ा, क्यूटी पाई, तेनु लेके मैं जावांगा और मेहंदी है रचने वाली गानों पर परफॉरमेंस करेंगे। आलिया और रणबीर कपूर की शादी में संजय लीला भंसाली, रोहित धवन, वरुण धवन, जोया अख्तर, अनुष्का रंजन, अकांक्षा रंजन और कुछ बॉलिवुड सेलेब्स ने शिरकत की है।