Friday, March 29, 2024
HomeBhojpuri Cinemaभोजपुरी गाना 'आरा जिला के रंगीला' उड़ा रहा है गर्दा, देखें Video

भोजपुरी गाना ‘आरा जिला के रंगीला’ उड़ा रहा है गर्दा, देखें Video

 

पटना। भोजपुरी के दिग्गज सिंगर अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका पंडित का भोजपुरी गाना ‘आरा जिला के रंगीला’ रिलीज हो चुका है। ये जबरदस्त भोजपुरी गाना अरविंद अकेला कल्लू की सुपरहिट फिल्म ‘राधे’ का है। भोजपुरी दर्शकों को कल्लू के गाने और उनकी दमदार फिल्में बहुत पसंद हैं। अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘राधे’ की बात करें तो इसे डायरेक्ट किया है रितेश ठाकुर ने।

 फिल्म की प्रोड्यूसर नेहा श्री हैं। राधे फिल्म के गानों को म्यूजिक भी रितेश ठाकुर ने ही दिया है और लिरिक्स लिखे हैं अरुण बिहारी ने। इस सुपरहिट फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, प्रियंका पंडित के अलावा रवि किशन, नेहा श्री, सीमा सिंह, मोहिनी घोष, आदि जैसे कई स्टार्स हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन लीड रोल में हैं। कुछ वक्त पहले राधे फिल्म से भोजपुरी गाना ‘नयन बा नशीला’ रिलीज हो चुका है जिसमें रवि किशन का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। गाने को लोग खूब पंसद कर रहे हैं।

एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए अरविंद अकेला कल्लू के गाने ‘आरा जिला के रंगीला’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। गाने में कल्लू के साथ प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं जो अपने गजब के डांस और हॉट लुक से कहर ढा रही हैं। ये गाना आज ही रिलीज हुआ है और इसे कुछ ही देर में हजारों व्यूज मिल चुके हैं। कल्लू की बड़ी-बड़ी मूछें और देसी लुक लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। गाने को बहुत भव्य ढंग से शूट किया गया है जिसमें और भी कई कलाकार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ गाया है अल्का झा ने। अल्का झा भी भोजपुरी की चर्चित सिंगर हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular