Tuesday, June 6, 2023
HomeTVपंड्या स्टोर’ फेम अक्षय खरोडिया ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई...

पंड्या स्टोर’ फेम अक्षय खरोडिया ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। टीवी सीरियल ‘पंड्या स्टोर’ फेम अभिनेता अक्षय खरोडिया अपने गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। अक्षय ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में थे। अब उन्होंने शादी कर ली। अभिनेता अक्षय खरोडिया के तस्वीर पर फैंस और उनके इंडस्ट्री के दोस्त बधाई दे रहे हैं।

अक्षय ने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या पुनेथा के साथ सात फेरे लिए। शादी की रस्में देहरादून में हुईं जहां परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अक्षय ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- ‘एक साथ हमेशा के लिए। उनकी इस पोस्ट पर पंड्या स्टोर की एक्ट्रेस शाइनी दोशी ने लिखा- ‘बधाई हो मिस्टर एंड मिसेज खरोड‍िया, आपको ढेर सारी खुश‍ियां और जिंदगी भर का साथ मुबारक। इस मौके पर अक्षय खराडिया ऑफ व्हाइट एम्ब्रॉयडरी शेरवानी और बेज कलर की पगड़ी पहनी है।

उन्होंने हाथ में तलवार ले रखा है। वहीं उनकी दुल्हन दिव्या गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिव्या ने चोकर नेकपीस, मांग टीका और हैवी झुमके कैरी किए। इससे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हल्दी सेरेमनी की भी तस्वीरें शेयर की थीं। अक्षय बैठे हुए दिखे जहां उनके परिवार के सदस्य उन्हें हल्दी लगा रहे थे. उन्होंने इस पल को यादगार बताया था। तस्वीर में दोनों परफेक्ट कपल लग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular