Mala Sinha: माला सिन्हा (Mala Sinha) 60-70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली और नेपाली फिल्मों में भी काम किया। माला सिन्हा ने अपने दौर के हर बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने अशोक कुमार से लेकर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की। 40 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने वाली माला सिन्हा ने अपनी सादगी और खूबसूरती और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार 5 रुपए की चीज के लिए माला सिन्हा ने फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी।
https://www.instagram.com/p/CTj1Rj8h9rM/?utm_source=ig_web_copy_link
सेब के लिए माला सिन्हा (Mala Sinha) ने रुकवा दी थी शूटिंग
माला सिन्हा इंडस्ट्री में अपने नखरों के लिए जानी जाती थीं। कहा जाता है कि जब उनका करियर चरम पर था तब उन्होंने पांच रुपए के सेब के लिए फिल्म की शूटिंग रुकवा दी थी। माला सिन्हा को मनाने के लिए डॉयेक्टर रामानंद सागर बहुत मुश्किलों में पड़ गए थे। सुबह से शाम हो गई थी लेकिन माला सिन्हा शूटिंग करने के लिए तैयार ही नहीं हो रही थीं।
https://www.instagram.com/p/CT4lMDVvfoo/?utm_source=ig_web_copy_link
शूटिंग से पहले सेब खाने की आदत थी
माला सिन्हा को फिल्म की शूटिंग से पहले सेब खाने की आदत थी। बिना सेब के वो शूटिंग करने नहीं जाती थीं। भले ही सुबह का शेड्यूल शाम में क्यों ना बदल जाए लेकिन बिना सेब के माला सिन्हा शूटिंग नहीं करती थीं। एक बार रामानंद सागर की फिल्म की शूटिंग के दौरान माला सिन्हा को सेब नहीं मिला तो उन्होंने फिल्म की शूटिंग ही रोक दी थी। उन्होंने तैयार होने के बावजूद शूटिंग से इनकार कर दिया था। बता दें कि ये घटना मशहूर फिल्म गीत के दौरान घटित हुई थी। जब रामानंद जी उनके पास गए तो उन्होंने देखा कि माला सिन्हा एक सेब का इंतजार कर रही हैं, जिसके लिए उन्होंने सुबह ही अनुरोध किया था।
मेकअप रुम में सेब होना जरुरी
माला सिन्हा को मेकअप रुम में सेब चाहिए होता था। शूटिंग तब तक शुरू नहीं होती जब तक सेब उन तक नहीं पहुंच जाताष कभी-कभी प्रोडक्शन के लोगों की परेशानी के कारण सेब की डिलीवरी में कुछ घंटों की देरी हो जाती थी, लेकिन माला सेट पर नहीं आती थीं।
Jawan Film Look: पठान की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद जवान का फर्स्ट लुक रिलीज
https://bollywoodupdates.in/news/14809