Tuesday, March 19, 2024
HomeTVजन्मदिन से 10 दिन पहले ही इस दुनिया से चली गईं तुनिषा...

जन्मदिन से 10 दिन पहले ही इस दुनिया से चली गईं तुनिषा शर्मा

Tunisha Sharma Birthday: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) का आज 21वां जन्मदिन है। आज वो जिंदा होती तो अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। बर्थडे से ठीक 10 दिन पहले ही 24 दिसंबर को वो इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चली गईं।

Tunisha Sharma Birthday: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) का आज 21वां जन्मदिन है। आज वो जिंदा होती तो अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। बर्थडे से ठीक 10 दिन पहले ही 24 दिसंबर को वो इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चली गईं।

तुनिषा ने शूटिंग के सेट पर मेकरुम रुम में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। इस हादसे ने उनके परिवार, दोस्त और फैंस को सदमे में डाल दिया है। सभी के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल है  कि अब तुनिषा इस दुनिया में नहीं हैं। आज से ठीक 10 दिन पहले 24 दिसंबर को  अली बाबा दास्तान ए कुबुल के सेट पर सीरियल की लीड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली।

तुनिषा की मौत पर उनकी मां ने आरोप लगाया कि शो में तुनिशा का अपने को स्टार शीजान के साथ अफेयर था और वो उनको धोखा दे रहा था। इस बात से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने शीजान को कस्टडी में ले लिया। उनकी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है।  तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने आरोप लगाया कि शीजान और तुनिषा का केस लव जिहाद का है। शीजान उनको धर्म परिवर्तन के लिए कह रहा था। लेकिन पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले से इंकार कर रही है।

वहीं बीते दिनों हुई एक प्रेस कॉनफ्रेंस में शीजान की बहनों ने बताया था कि तुनिषा कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाती थी, उसे इसका बिल्कुल शौक नहीं था। शीजान की बहनों ने बताया कि तुनिषा औऱ शीजान का ब्रेकअप हुआ था लेकिन एक अच्छे नोट पर। दोनों बाद में भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। शीजान की बहनों ने बताया कि तुनिषा औऱ उनकी मां के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। वो जबरदस्ती तुनिषा से काम करवाती थी।

तुनिषा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 14 साल की उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने सबसे पहले महाराणा प्रताप सीरियल में काम किया था। इसके बाद वो चक्रवर्ती अशोक सम्राट में नजर आयी थीं। इस सीरियल में उन्होंने राजकुमारी अहंकारा का किरदार निभाया था।

साल 2016 में तुनिषा ने फिल्म फितूर में यंग फिरदौस का रोल प्ले किया। साल 2016 में ही उन्हें फिल्म बार-बार देखो में काम मिला। जिसमें उन्होंने कटरीना कैफ का बचपन का रोल प्ले किया था। इसके बाद उन्होंने कहानी 2 में काम किया। जिसमें उन्होंने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया।

इसके बाद उन्हें कलर्स के टीवी शो इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा का किरदार मिला। साल 2019 में तुनिषा ने जी टीवी शो इश्क सुभान अल्लाह में जारा का किरदार निभाया।  उन्हें साल 2021 में हीरो-गायब मोड ऑन में काम मिला। साल 2022 में उन्होंने सोनी टीवी के शो अली बाबा-दास्तान एक काबुल को साइन किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular