Friday, February 7, 2025
HomeBollywoodKajol : काजोल ने होली पर पानी की बचत की कही बात,...

Kajol : काजोल ने होली पर पानी की बचत की कही बात, भड़क उठे यूजर्स 

Kajol : पूरे देश में शुक्रवार को होली का त्योहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ सेलिब्रेट किया गया। इसी मौके पर काजोल (Kajol) ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं। काजोल (Kajol) ने होली के मौके पानी की बचन करने की बात कह दी, जिसके बाद यूजर्स उनपर भड़क उठे।

Kajol : पूरे देश में शुक्रवार को होली का त्योहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ सेलिब्रेट किया गया। इसी मौके पर काजोल (Kajol) ने एक ऐसा वीडियो पोस्ट कर दिया जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयीं। काजोल (Kajol) ने होली के मौके पानी की बचन करने की बात कह दी, जिसके बाद यूजर्स उनपर भड़क उठे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

होली के मौके पर काजोल (Kajol) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में काजोल बोल रही हैं कि सभी को होली की शुभकामनाएं, पानी बचाइए और सुरक्षित होली खेलिए। अपने इस वी़डियो के लिए वो खुद ही बुरी तरह से फंस गई हैं।

यूजर्स वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  काजोल जी अपना ज्ञान ना ही दें तो ज्यादा अच्छा है,बाकी त्योहार पर भी कुछ बोलें। आपके पति तो खुद लोगों की जुबान केसरी कर रहे हैं। सिर्फ होली ही मिलती हे क्या बॉलीवुड वालो को?

दूसरे ने लिखा, काजोल जो होली पर पानी बचाने का ज्ञान दे रही हैं। पहले अपने पति को समझाएं जो कि ‘गुटखा’ का प्रचार करते हैं और लोग गुटखा खा कर फर्श पर और दीवार पर थूक देते हैं उसे साफ करने में बहुत पानी खर्च होता है। एक यूजर ने लिखा- इतना ही सेव वॉटर करना है तो आप हफ्ते में एक बार ही नहाया करो।

एक यूजर ने लिखा- इस बार होली पर “सेव वाटर” के ज्ञान का बीड़ा काजोल ने उठाया है। अजय देवगन की लग गई। कुछ यूजर्न ने तो काजोल के फिल्मों वाले सीन वायरल करने शुरू कर दिए जिसमें जमकर पानी बर्बाद किया गया था। एक यूजर ने काजोल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- पैसा मिलने पर पानी को पानी की तरह बहा देने वाली काजोल होली पर सेव वाटर का ज्ञान दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular