Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodकाइली मिनॉग 53 की उम्र में भी बरपाती हैं कहर, युवा एक्ट्रेसेस...

काइली मिनॉग 53 की उम्र में भी बरपाती हैं कहर, युवा एक्ट्रेसेस को दी टक्कर, बाॅलीवुड में भी दिखा चुकी हैं जलवा

नई दिल्ली। हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर काइली मिनॉग आज 53 की साल की हो गई हैं। लेकिन उन्होंने अपने आपको इस कदर सवार का रखा है कि उनके फिगर से उनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है। 53 साल की होने के बावजूद काइली आज भी सुपरफिट हैं और अपनी सिंगिंग का जादू फैंस और दुनियाभर के लोगों पर चलाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर आज भी उनकी फोटोज और वीडियोज का जादू चलता है।

काइली ने 2009 में आई फिल्म संजय दत्त और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ब्लू’ में एक कैमियो के जरिए अपना जलवा बिखेरा था। इस फिल्म में काइली ने सोनू निगम के साथ गाना भी गाया था। वहीं फिल्म ब्लू के गाने ‘चिगी विगी’ में काइली ने अक्षय कुमार के साथ जमकर ठुमके लगाए थे। काइली फेमस और टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। काइली के गाने और अंदाज कमाल का है। यूं तो पूरी दुनिया में काइली के लाखों फैंस हैं, लेकिन भारत में भी उनके दीवानों की कमी नहीं है। काइली सिंगर होने के साथ-साथ गीतकार और एक्ट्रेस भी हैं।

काइली ने हाॅलीवुड की फिल्मों में तो नाम कमाया ही है साथ ही बाॅलीवुड की फिल्मों में भी वो कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। दरअसल, अभिनेता अक्षय कुमार और संजय दत्त की एक फिल्म ‘ब्लू’ 2009 में आई थी। इस फिल्म में काइली ने एक गाना गाया था। इसके बोल थे ‘चिगी विगी’। इस सॉन्ग को गाने के साथ ही उन्होंने अक्षय के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी। इस गाने में बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने भी आवाज दी थी। 53 साल की हो चुकीं काइली अपनी फिटनेस को लेकर भी सजग रहती हैं। यही वजह है कि सिंगर 53 की उम्र में भी बेहद फिट नजर आती हैं। उनकी फोटोज को देख नहीं कहा जा सकता है कि उनकी उम्र 53 की हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular