Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodDeepika Padukone : Zomato Girl बनीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Deepika Padukone : Zomato Girl बनीं दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग के लिए स्पेन निकल पड़ी हैं। एक लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स का एयरपोर्ट लुक छाया हुआ है। लेकिन ये क्या दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर Zomato Girl बन कर पहुंची। दीपिका को अपने इस लुक के लिए ट्रोल होना पड़ा।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, पठान फिल्म की शूटिंग स्पेन में होने वाली है। इसके लिए आज सुबह फिल्म के सितारे शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण ने स्पेन के लिए उड़ान भरी। लेकिन दीपिका पादुकोण को इस दौरान अपने आउटफिट के लिए ट्रोल होना पड़ा। एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण रेड कलर के स्वेटर में दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग कलर की टाइट लेदर पैंट पहनी हुई थी। उन्होंने एक हैंड बैग भी कैरी किया था। पैरो में उन्होंने हाई पैंसिल हील्स पहनी थी, जिसको देख फैंस का सिर घूम गया और लोगों ने उनके फैंशन सेंस का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

दीपिका पादुकोण का ये वीडियो जाने-माने फोटोग्राफर विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो सामने आते ही दीपिका ट्रोल होने लगीं। यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट करने लगे। एक ने लिखा, रणवीर सिंह का साइड इफेक्ट। एक अन्य ने लिखा- ‘इनका स्टाइलिस्ट कौन है? किसी ने लिखा, जोमैटो गर्ल।  किसी ने लिखा, ये पन्नी पहनकर क्यों घूम रही है? वहीं,किसी यूजर ने लिखा, कपड़ा खराब ना हो इसलिए उस पर लेमिनेशन करवाया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular