Friday, April 19, 2024
HomeBollywoodRaveena Tandon : बिहार के खान सर की दीवानी हुईं बॉलीवुड की...

Raveena Tandon : बिहार के खान सर की दीवानी हुईं बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon), वीडियो शेयर कर लिखा

Raveena Tandon : बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) की अदाओं पर तो करोड़ो लोग मरते हैं। लेकिन इन दिनों रवीना बिहार के खान सर की दीवानी बन बैठी हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है।

Raveena Tandon : बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन (Raveena Tandon) की अदाओं पर तो करोड़ो लोग मरते हैं। लेकिन इन दिनों रवीना बिहार के खान सर की दीवानी बन बैठी हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया है।

रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में खान सर इंडिया का मैप दिखा रहे हैं। साथ ही राष्ट्रगान को समझाने का ऐसा अंदाज शायद ही किसी ने देखा हो। खान सर ने अपने इस वीडियो में पहले अखंड भारत को दिखाया। इसमें पंजाब आज के पंजाब, हरियाणा, पाकिस्तान के भी कुछ हिस्से (सिंध), बंगाल (असम, बिहार, झारखंड, बांग्लादेश) भी शामिल थे। उन्होंने उत्तर में हिमालय (हिमाचल), मध्य में विंध्याचल पर्वत, मराठा (महाराष्ट्र) और गुजरात, दो नदियां गंगा और यमुना, दक्षिण भारत (द्रविड़) के रूप में दिखाया। साथ ही ओडिशा तत्कालिक नाम ‘उत्कल’ दिखाया। सबको दिखाते हुए वे कह रहे हैं यही है हमारा राष्ट्रगान- पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, विंध्य, हिमाचल, यमुना, गंगा, उत्कल जलधि तिरंगा।

रवीना टंडन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खान सर को गुरु की उपमा दी है। हालांकि खान सर का ये वीडियो काफी पुराना है। लेकिन जब से रवीना टंडन ने इस वीडियो को शेयर किया है, तब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 12 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

बता दें कि पटना के खान सर यूट्यूब की दुनिया के फेमस टीचर्स में से एक हैं। Khan GS Research Centre के नाम से ही पटना में उनका कोचिंग संस्थान भी है। करेंट अफेयर्स और जनरल स्टडीज के टॉपिक्स को खान सर इतने अच्छे तरीके से समझाते हैं कि हर कोई उनका दीवाना है। हाल ही के दिनों में खान सर अRRB-NTPC Result मामले में भी खूब चर्चा में आए थे। उनपर छात्रों को भड़काने के आरोप लगे थे और खान सर को गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड होना पड़ा था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular