Friday, March 29, 2024
HomeBollywoodSalman Khan: सलमान खान (Salman Khan) ने इंडियन नेवी के जवानों के...

Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) ने इंडियन नेवी के जवानों के साथ मिलकर लहराया तिरंगा 

Salman Khan:देश आजादी का 75वां जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। हर कोई इस खास मौके को और भी खास मनाना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भला कैसे पीछे रह जाते। सलमान खान (Salman Khan) भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर विशाखापट्टनम के सैनिकों के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

सलमान खान (Salman Khan) ने नेवी के जवानों के साथ मिलकर खूब मस्ती की। लमान ने नेवी ऑफिसर्स के साथ ‘टग ऑफ वॉर’ गेम खेला, पुश अप्स लगाए, डंबल्स उठाए, डांस किया और तरह-तरह की एक्सरसाइज में भाग भी लिया। इसके अलावा सलमान ने ऑफिसर्स के साथ तिरंगा फहराया और हमारे देश के बलों की देशभक्ति और साहस की सराहना भी की।

सलमान खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर दीवाने हो गए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो कभी ईद कभी दीवाली’, ‘नो एंट्री 2’, ‘किक 2’ और साउथ सुपरस्टार की ‘गॉडफादर’ में भी नजर आयेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular