Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodSonu Sood : सोनू सूद (Sonu Sood) को सताई यूक्रेन में फंसे...

Sonu Sood : सोनू सूद (Sonu Sood) को सताई यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स की चिंता 

Sonu Sood : दुनिया भर की निगाहें इस वक्त यूक्रेन और रुस हमले पर टिकी हुई है। रुस ने यूक्रेन पर हमला कर डाला है। ऐसे में भारत की सबसे बड़ी चिंता यूक्रेन में फंसे हजारों भारत मूल के छात्रों की है। इस हमले की वजह से भारतीय प्रवासी बहुत मुश्किलों में पड़ गये हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर और गरीबों के मसीहा सोनू सूद (Sonu Sood) को यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स की चिंता में फंस गये हैं।

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, 18000 भारतीय स्टूडेंट्स और कई परिवार जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं, मुझे उम्मीद है सरकार उन्हें वापस लाने की हर मुमकिन कोशिश कर रही होगी। मैं भारतीय एंबेसी से वहां फंसे लोगों को बाहर निकालने का वैकल्पिक मार्ग खोजने की अपील करता हूं। उनकी सलमाती की दुआ करता हूं।

तकरीबन 18,000 भारत के रहने वाले स्टूडेंट्स यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिये गये हुए हैं। वहीं 8,000 भारतीय मूल के लोग वहां रह रहे हैं, जिनमे से अधिकांश लोग एनआईआर हैं। यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने की वजह से बहुत सारी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में भारत काफी चिंतित है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद भारतीय दूतावास की ओर से एडवायजरी जारी करके ये कहा गया है कि  यूक्रेन में बहुत अनिश्चितता की स्थिति है। कृपा शांति बनाए रखे और अपने घरों, हॉस्टलों और रास्तों में जहां हैं, वहां सुरक्षित रहें। इस एडवायज़री में कहा गया है कि राजधानी कीव की तरफ यात्रा कर रहे भारतीय अस्थाई तौर पर अपने शहरों में सुरक्षित स्थानों पर लौट जायें।

दूतावास ने तमाम भारतीयों को दूतावास के सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है।  इसके साथ उन्होने एक दूतावास हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिसके नम्बर है-  +38 0997300483, 0997300428, 0933980327, 0635917881, 0935046170

RELATED ARTICLES

Most Popular