Malaika Arora : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को फैशन आइकन कहा जाता है। वो अपनी फिटनेस और फैंशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार मलाइका ने कुछ ऐसी अजीबोगरीब ड्रेस पहन ली जिसे देखकर फैंस ने अपना सिर पीट लिया है।
हाल ही में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मलाइका व्हाइट कलर की ढीली-ढाली शर्ट में नजर आ रही है और उन्होंने शर्ट के ऊपर डिजाइनर स्वेटर पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने पैरों में बूट पहन रखे हैं।
View this post on Instagram
मलाइका का ये लुक कुछ लोगों को पसंद आ रहा है, जबकि कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो पर फैंस खूब कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कॉमेंट कर लिखा, बोरा कहां से उठा लिया।
एक यूजर ने लिखा, बोरा पहन चल दी मैडम। दूसरे ने लिखा, पैंट पहनना भूल गई क्या? अन्य ने लिखा, जल्दी में पैंट पर ही रह गई दीदी की।