Sunday, May 19, 2024
HomeBollywoodDada Saheb Phalke Awards : इन सेलेब्स को मिला दादा साहेब...

Dada Saheb Phalke Awards : इन सेलेब्स को मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड

Dada Saheb Phalke Awards : बीती रात मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशन फिल्म अवार्ड (Dada Saheb Phalke International Film Awards) का प्रतिष्ठित आयोजन किया गया। इस साल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 ने भारतीय सिनेमा की समृद्धि का जश्न मनाया और आजादी के 75 साल या आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया। फिल्मों से लेकर टीवी की कई सेलेब्स को उनकी शानदार परफोर्मेंस के लिये इस साल दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया।

Dada Saheb Phalke Awards : बीती रात मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशन फिल्म अवार्ड (Dada Saheb Phalke International Film Awards) का प्रतिष्ठित आयोजन किया गया। इस साल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 ने भारतीय सिनेमा की समृद्धि का जश्न मनाया और आजादी के 75 साल या आजादी का अमृत महोत्सव भी मनाया। फिल्मों से लेकर टीवी की कई सेलेब्स को उनकी शानदार परफोर्मेंस के लिये इस साल दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजा गया।

इस अवार्ड सेरेमनी समारोह में अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख (Asha Parekh), रवीना टंडन (Raveena Tandon), लारा दत्ता (Lara Dutta), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जैसी कई एक्ट्रेसस ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। वहीं अहान शेट्टी (Ahan Shetty), सतीष कौशिक (Satish Kaushik), रोहित रॉय (Rohit Roy), रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आयुष शर्मा (Aayush Sharma), रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) और शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) ने शिरकत की।

आइये जानते हैं इस साल किन किन सेलेब्स को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया-

  • फिल्म ऑफ द ईयर अवॉर्ड: पुष्पा: द राइज
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: शेरशाह
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म 83 के लिए रणवीर सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म मिमि के लिए कृति सेनन
  • फिल्मों में उत्कृष्ट योगदान : आशा पारेख
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड: सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: कियारा आडवाणी
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: फिल्म कागज के लिए सतीश कौशिक
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: फिल्म बेल-बॉटम के लिए लारा दत्ता
  • नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: आयुष शर्मा फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ के लिए
  • पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड: अभिमन्यु दसानी
  • पीपुल्स च्वाइस बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड: राधिका मदन
  • सर्वश्रेष्ठ पदार्पण पुरस्कार: फिल्म तडप के लिए अहान शेट्टी
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष पुरस्कार: विशाल मिश्रा
  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला पुरस्कार: कनिका कपूर
  • क्रिटिक्स सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार: सरदार उधम सिंह
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार: केन घोष फिल्म स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ छायाकार पुरस्कार: जयकृष्ण गुम्मड़ी फिल्म हसीना दिलरुबा के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म पुरस्कार: अनदर राउंड
  • सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पुरस्कार: पाउली
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: द फैमिली मैन 2 के लिए मनोज बाजपेयी
  • वेब सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: अरण्यक के लिए रवीना टंडन
  • सर्वश्रेष्ठ वेब श्रृंखला पुरस्कार: कैंडी
  • टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी के लिए शाहीर शेख
  • टेलीविज़न सीरीज़ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार: कुंडली भाग्य के लिए श्रद्धा आर्य
  • टेलीविज़न सीरीज़ ऑफ़ द ईयर अवार्ड: अनुपमा
  • टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर: कुंडली भाग्य के लिए धीरज धूपर
  • टेलीविज़न सीरीज़ अवार्ड में मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस: ​​अनुपमा के लिए रूपाली गांगुली
RELATED ARTICLES

Most Popular