Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodBefa Award 2022 :  पहली बार Befa Award 2022 शो में खेसारी...

Befa Award 2022 :  पहली बार Befa Award 2022 शो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सनी लियोन (Sunny Leone)  का दिखेगा जलवा 

Befa Award 2022 :  मनोरंजन जगत के कलाकारों को सम्मानित करने के लिये इस साल Befa Award 2022 शो का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। इस अवार्ड शो का मुख्य आकर्षण भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और बॉलीवुड इंडस्ट्री की सुपर सेक्सी एक्ट्रेस सनी लियोन (sunny leone) रहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

शो का आयोजन 26 फरवरी को लखनऊ के एक होटल में किया जायेगा। इस शो में भोजपुरी और हिंदी जगत के कई कलाकार शिरकत करेंगे। शो में टीवी जगत की भी हस्तियां शामिल होने वाली है। लेकिन सबकी नजर भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और हिंदी सनेमा की एक्ट्रेस सनी लियोन (sunny leone) पर रहेगी।

शो के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि शो तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। शो में सिने कलाकारों के बेहतरीन योगदान के लिए प्रोत्‍साहन स्‍वरूप सम्‍मानित किया जायेगा। इस अवॉर्ड शो के दौरान हम खास तौर पर कोविड प्रोटोकॉल का ख्‍याल रखा जायेगा।

आपको बता दें कि Befa Award 2022 (Bharat film Entertainment Award) में  बेस्‍ट फिल्‍म, बेस्‍ट ऐक्‍टर अवॉर्ड, बेस्‍ट ऐक्‍ट्रेस अवॉर्ड, स्पेशल मेंशन अवॉर्ड, बेस्ट नरेशन, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट ऑडियोग्रफी, बेस्ट लोकेशन साउंड, बेस्ट सिनमैटॉग्रफी, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इशू, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट ऐक्शन डायरेक्टर , बेस्ट कोरियॉग्रफी, बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले, बेस्ट सिनमैटोग्रफी, बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर, बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर आदि कैटेगरी में यह अवार्ड दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular