Saturday, July 27, 2024
HomeBollywoodSridevi: जब श्रीदेवी को मारने के लिए एक शख्स ने उठा लिया...

Sridevi: जब श्रीदेवी को मारने के लिए एक शख्स ने उठा लिया था हाथ, बोनी कपूर ने सिखाया था सबक

Sridevi: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी मम्मी और हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस दिवंगत श्रीदेवी (Sridevi) से जुड़े किस्से शेयर करती रहती हैं। जान्हवी की अपनी मम्मी बहुत लगाव था वो आज भी उनकी मौत के उस हादसे को भूल नहीं पायी हैं। हाल ही में जान्हवी ने श्रीदेवी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे।

एक मीडिया चैनल के इंटरव्यू के दौरान जान्हवी कपूर ने ये किस्सा शेयर किया। जान्हवी ने बताया कि एक बार इटली के एक आदमी ने उनकी मम्मी श्रीदेवी पर हाथ उठा लिया था। इस बात की खबर जब उनके पापा बोनी कपूर को लगी तो वो गुस्से आग बबूला हो गए और तुरंत फ्लाइट पकड़कर इटली पहुंच गए थे। फिर उन्होंने उस शख्स को सबक सिखाया था।  जाह्नवी कपूर ने बताया कि एक बार उनकी मम्मी श्रीदेवी अपने चेन्नई वाले घर के लिए कुछ दोस्तों के साथ इटली के एक शॉप में फर्नीचर खरीदने के लिए गई हुई थीं। तभी वहां पर एक इटैलियन आदमी ने उन पर हाथ उठा दिया था। उस वक्त श्रीदेवी को कुछ समझ नहीं आया कि ये उनके साथ क्या हो गया। वह बिल्कुल हैरान रह गई थीं।

श्रीदेवी के दोस्तों ने बोनी कपूर को कॉल करके सारी घटना की जानकारी दी। इस बात को सुनते ही बोनी कपूर आग बबूला हो गए। उस वक्त बोनी मुंबई में थे। वह अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी को छोड़कर फ्लाइट से तुरंत श्रीदेवी के पास इटली पहुंच गए थे। इससे साफ होता है कि बोनी कपूर अपनी पत्नी श्रीदेवी से कितना प्यार करते थे।

View this post on Instagram

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

साल 2018 में संदिग्ध परिस्थतियों में दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया। श्रीदेवी हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अदाकारा थीं। अपनी खूबसूरती के साथ-साथ वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती थीं। 80-90 के दशक में उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। आज भी दर्शक श्रीदेवी को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए याद करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular